मेमोरी को बनाए रखने और कमजोरी को झट दूर करने के लिए दवाइयों के भरोसे ना बैठें। बल्कि घर में आसानी से बनने वाले ड्रिंक्स का सेवन करके दिमाग को मजबूत किया जा सकता है। जानिए कौन से हैं वो ड्रिंक्स?
बादाम व अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। बादाम और अखरोट को एक गिलास दूध में शहद के साथ मिलाकर पीएं। ये आपके दिमाग की क्रिया को अच्छी तरह से काम करने में सहायक होता है। साथ ही ये मेमोरी को भी बढ़ाता है।
चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनोल ब्लड प्रेशर को कम करता है जिससे दिमाग को होने वाले हानिकारक प्रभाव कम होते हैं। रोजाना एक कप हॉट चॉकलेट का सेवन स्ट्रोक एवं मानसिक खतरे को कम कर सकता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन टी का सेवन करने से डिमेंशिया की संभावना कम होती है। शोध बताते हैं कि ग्रीन टी दिमाग के सेल्स को टूटने से बचाता है और खराब हो गए सेल्स की मरम्मत करता है जिससे अल्जाइमर और पर्किंसन का खतरा नहीं रहता है।
टमाटर में लाइकोपीन होता है। जो आपके शरीर की फ्री रेडिकल से रक्षा करता है और दिमाग के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भूलने की आदत को दूर करने में मदद करते हैं।