शराब पीने के भी फायदे होते हैं। जी हां! लेकिन बात हर तरह की शराब की नहीं हो रही है। हम बात कर रहे हैं वाइन की, खासतौर से रेड वाइन। रोजाना थोड़ी सी रेड वाइन के कई सारे फायदे हैं। लेकिन ध्यान रखें इसकी एक निश्चित मात्रा ही लें, ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है। जानिए क्या हैं फायदे?
2005 में ऐमस्टरडैम यूनिवर्सिटी में हुए शोध के हिसाब से वाइन पीने वालों में 30 प्रतिशत तक टाइप 2 डायबिटीज का खतरा उनकी अपेक्षा कम होता है जो वाइन नही पीते।
कई सारे शोध कहते हैं कि जो लोग वाइन पीते हैं उन्हें औरों की अपेक्षा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 30 प्रतिशत तक कम होती है। इसके चलते दिल की बीमारियां नहीं घेरती।
रेड वाइन पीने से 50 प्रतिशत खून का थक्का जमने के चांसेज कम होते हैं। इससे स्ट्रोक का खतरा टल जाता है।
एक शोध कहता है कि जो लोग वाइन पीते हैं उन्हें आंखों की बीमारियां नहीं घेरती। खासतौर से कैटरेक्ट्स नहीं होता।