फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस रेसिपी से बनाएं चुकंदर का टेस्टी स्नैक्स, बड़ों से लेकर बच्चों तक को आएगा पसंद

Sat, 20 Nov 2021 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Nov 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Beetroot Cutlet Recipe in Hindi Chukandar Snacks Recipes
चुकंदर कटलेट रेसिपी - फोटो : Istock

सर्दियों में आने वाली मौसमी सब्जियों में से एक चुकंदर होता है, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर में आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इससे शरीर तो स्वस्थ होता ही है, रंगत भी निखरती है। अधिकतर लोग इस मौसम में चुकंदर का सलाद, जूस या सूप आदि को बना लेते हैं लेकिन चुकंदर की अन्य रेसिपी कम ही बनाते हैं। ऐसे में आप हर दिन चुकंदर का सलाद और जूस पीने से बोर हो सकते हैं। कुछ लोगों को चुकंदर का स्वाद अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आप घर पर चुकंदर की ऐसी रेसिपी बना सकते हैं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत पर भी असरदार रहेगी। आप चुकंदर से तरह तरह के टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। आज हम आपको  चुकंदर से बनने वाले स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आपने आलू का कटलेट तो खाया ही होगा लेकिन क्या आपने चुकंदर का कटलेट खाया है? तो चलिए आज जानते हैं चुकंदर कटलेट की रेसिपी। 

Beetroot Cutlet Recipe in Hindi Chukandar Snacks Recipes
चुकंदर - फोटो : Pixabay

चुकंदर कटलेट बनाने के लिए सामग्री

चुकंदर, प्याज, उबला आलू, मकई का आटा, मैदा, कश्मीरी मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, अदरक, नमक, ब्रेड क्रम्ब्स, तेल, धनिया पत्ती, अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच, चाट मसाला।

Beetroot Cutlet Recipe in Hindi Chukandar Snacks Recipes
चुकंदर कटलेट रेसिपी - फोटो : iStock

चुकंदर कटलेट बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- चुकंदर को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस करके रस निचोड़ कर अलग रख दें।

स्टेप 2- अब उबले हुए एक आलू में कद्दूकस किया हुआ दो कप चुकंदर मिलाकर मैश कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot Cutlet Recipe in Hindi Chukandar Snacks Recipes
चुकंदर कटलेट रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, अदरक और लहसुन का पेस्ट व नमक डालकर अच्छे से मिला लें। 

स्टेप 4- जब चुकंदर से न नमी कम होने लगे तो इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स को भी मिला लें और आटे की तरह गूंथ लें। 

स्टेप 5- दो चम्मच मकई का आटा और एक चम्मच मैदा मिलाएं। उसमें नमक, मिर्च डालकर पानी मिलाते हुए घोल तैयार कर लें। 

विज्ञापन
Beetroot Cutlet Recipe in Hindi Chukandar Snacks Recipes
चुकंदर कटलेट रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 6- अब चुकंदर के मिश्रण की छोटी छोटी लोई बनाकर टिक्की का आकार दें। 

स्टेप 7- मकई और मैदा के घोल में टिक्की को डिप कर लें। फिर ब्रेड के चूरे से मिलाकर टिक्की को दोनों तरफ से कवर कर लें। 

स्टेप 8- एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें चुकंदर की टिक्की को डालकर फ्राई करें। क्रिस्पी होने पर कड़ाही से निकाल लें।

आपका चुकंदर कटलेट तैयार है। गरमा गरम सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed