इस मौसम में पपीता तो कई जगह बिकता दिख रहा होगा। कई लोगों का तो ये पंसदीदा फल भी है। लेकिन जिन लोगों को पपीता पंसद नहीं उन्हें बताते हैं कि क्या-क्या फायदें हैं पपीते के।
इस मौसम में खूब खाएं पपीता, हैं बहुत सारे फायदे
पपीते फाइबर से भरपूर और विटामिन सी से भरा हुआ होता है। फाइबर और विटामिन सी धमनियों में कोलेस्ट्राल जमने नहीं देता।
इस मौसम में खूब खाएं पपीता, हैं बहुत सारे फायदे
एक सामान्य वजन के पपीते में 120 कैलोरी होती है। तो अगर वजन कम करने का सोच रहे हैं तो पपीते को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।
इस मौसम में खूब खाएं पपीता, हैं बहुत सारे फायदे
वैसे तो पपीता होता बहुत मीठा है लेकिन इसमें शूगर की मात्रा बहुत कम होता है। तो अगर डॉयबटीज है तो थोड़ी मात्रा में इसे खाया जा सकता है।
इस मौसम में खूब खाएं पपीता, हैं बहुत सारे फायदे
आंखों के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों के लिए वरदान की तरह काम करता है।