कई शोध कहते हैं कि पुरूषों में कमजोरी की वजह उनकी अनियमित लाइफस्टाइल है। इस वजह से उन्हें कई बार स्पर्म घटने की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन ऐसे कई सारे फूड हैं जिन्हें खाने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
लहसुन के फायदे तो घर के बड़े-बुजुर्ग भी बताते हैं। लहसुन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में कारगर होता है। रोज सुबह लहसुन की दो कलियां ताजे पानी से लें। ये लिवर को भी दुरुस्त रखता है।
केले तो रोज ही खाए जा सकते हैं। तुरंत एनर्जी के लिए ये सबसे बेहतर है। वहीं स्पर्म काउंट को भी बढ़ाने में इनकी बड़ी भूमिका होती है।
चॉकलेट किसे पसंद नहीं? लेकिन याद रहे स्पर्म काउंट बढ़ाना है तो डार्क चॉकलेट खाएं। ये तुरंत एनर्जी देने वाला फूड है।
जिनशिंग एक पौधे की जड़ का नाम है। यह पौधा चीन, नेपाल, कनाडा और पूर्वी अमरीका में पाया जाता है। अगर ये उपलब्ध हो तो ये चमत्कारी ढंग से स्पर्म काउंट को बढ़ाता है।