Happy India Navy Day 2024 Wishes: भारत की तीनों सेनाएं थल, वायु और जल सेना देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम शामिल हो गया है। इतिहास गवाह है कि जब भी दुश्मन देशों ने भारत पर निशाना साधा, जमीन से आक्रमण किया। भारतीय जल सीमा पर दुश्मन देश कभी हमला नहीं कर सके, वजह है देश की दमदार नौसेना जो देश की जल सीमा की कड़ी सुरक्षा के लिए अडिग खड़ी रहती है। भारतीय नौसेना के जवान, जिन्हें हम जल प्रहरी भी कह सकते हैं, वह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।
Happy Indian Navy Day 2024: वीर जवानों के अदम्य साहस को करें सलाम, भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:21 AM IST
सार
भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर देश के जवानों को सम्मान दें। उन्हें सुंदर संदेश भेजें और इस गौरवशाली दिन को मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन