फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग्जरी लाइफ जीते हैं गुप्ता बंधु, बेटे की शादी में खर्च किए 200 करोड़, देखिए तस्वीरें

Sat, 22 Jun 2019 06:27 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 22 Jun 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gupta Brothers Son High Profile Marriage Inside Pictures
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

पिछले काफी दिनों से गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी चर्चा में बनी हुई है। उत्तराखंड के औली में दोनों बेटों की शादी के भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। गुरुवार को 101 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच अजय गुप्ता के बड़े बेटे सूर्यकांत की शादी दिल्ली के हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका के साथ संपन्न हो गई। दूसरे बेटे की शाही शादी आज होगी। आगे की स्लाइड्स में देखें इस लग्जरी शादी की तस्वीरें...

Gupta Brothers Son High Profile Marriage Inside Pictures
katrina kaif - फोटो : अमर उजाला

औली में चल रहे इस आयोजन में कारोबारी से लेकर, बॉलीवुड सितारों और नेताओं ने शिरकत की। इस शाही शादी में कटरीना कैफ से लेकर फेमस सिंगर बादशाह और कनिका कपूर जैसे कई नामचीन चेहरे पहुंचे। कटरीना कैफ ने शीला की जवानी गाने पर डांस किया और वहां मौजूद सभी मेहमानों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Gupta Brothers Son High Profile Marriage Inside Pictures
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

17 जून से शुरू हुआ ये कार्यक्रम 22 जून तक चलेगा। शादी के लिए बाहुबली फिल्म जैसे आलीशान सेट बनाए गए हैं। वहीं फूलों की सजावट देख कोई भी उसे देखता रह जाएगा। यही नहीं सिर्फ फूलों की सजावट में ही 5 करोड़ रुपये का खर्चा किया गया है। सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए फूल स्विटजरलैंड से मंगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupta Brothers Son High Profile Marriage Inside Pictures
औली में शादी शादी - फोटो : अमर उजाला

मेहमानों के लिए रहने और खाने पीने के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं। शादी में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए कैटेलिस्ट एंटरटेनमेंट को जिम्मा दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। हालांकि हेलिकॉप्टर के इंतजाम को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन भी शादी पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Gupta Brothers Son High Profile Marriage Inside Pictures
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला

18 से 22 जून के बीच होने वाली इन शादियों का खर्च करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। शादी समारोह में देश भर के कई बड़े नामचीन आध्यात्मिक गुरु हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसमें स्वामी चिदानंद मुनि, अवधेशानंद, योग गुरु बाबा रामदेव के साथ बालकिशन भी पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed