कहते हैं हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का स्थान काफी ऊपर होता है। वहीं, एक बच्चे के जीवन में माता-पिता का होना बेहद जरूरी भी होता है क्योंकि माता-पिता ही बच्चे के नए जीवन की शुरुआत करते हैं, उसे अच्छे-बुरे के बारे में बताते हैं, जीवन में उसे कैसे आगे बढ़ना है आदि। इन सब बातों का ज्ञान एक बच्चे को उसके माता-पिता द्वारा ही मिलता है। ऐसे ही माता-पिता के सम्मान में आज यानी एक जून 2021 को ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता-पिता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की आधिकारिक घोषणा साल 2012 में यूएन जनरल असेंबली में हुई थी। ये दिन माता-पिता को समर्पित होता है और इस दिन माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। साथ ही पैरेंट्स द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति शुक्रिया कहा जाता है। इस दिन आप अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार प्रकट कर सकते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन अपने पैरेंट्स को उपहार देकर उनके इस दिन को खास बनाते हैं, तो कई लोगों के अपने अलग तरीके भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन के महत्व से लेकर इस साल की थीम के बारे में। चलिए अगली स्लाइड्स में जानते हैं इस दिन के बारे में...
{"_id":"60b613529c8ef370d1674537","slug":"global-day-of-parents-2021-date-know-this-year-theme-history-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Global Day of Parents 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन? जानें क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Global Day of Parents 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन? जानें क्या है इसका महत्व और इस साल की थीम
Tue, 01 Jun 2021 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Global Day of Parents 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Global Day of Parents 2021
- फोटो : istock
क्या है इस दिन का इतिहास?
- ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता पिता दिवस के अगर इतिहास पर नजर दौड़ाएं, तो इसकी शुरुआत 1994 में यूएन जर्नल असेंबली में हुई थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि माता-पिता का सम्मान किया जा सके। इस दिन को मनाने का आइडिया यूनिफिकेशन चर्च और सेनटेर ट्रेंट लॉट द्वारा समर्थित किया गया था, और इसी के बाद से हर साल इस दिन को मनाया जाने लगा। साल 2012 में ही महासभा द्वारा इस दिन को माता-पिता के सम्मान के रूप में मनाने के लिए चुना गया था।
Global Day of Parents 2021
- फोटो : istock
इस साल की ये है थीम
- वैसे तो हमेशा ही माता-पिता की अहमियत सामने आती रही है, लेकिन इस कोरोना काल ने परिवार और पैरेंट्स की अहमियत को उजागर किया है। इस मुश्किल भरे समय में लोगों ने माता-पिता के असली महत्व को पहचाना है। हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है, और इस साल जो थीम रखी गई वो है 'दुनिया भर में सभी अपने माता-पिता की सराहना करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Global Day of Parents 2021
- फोटो : istock
ये विषय अपने पैरेंट्स के हमारे लिए किए गए त्याग, उनके द्वारा हमारी बेहतरी के लिए किए गए कामों की सराहना को प्रोत्साहित करता है। इस दिन बच्चे अपने माता-पिता के प्रति अभार प्रकट करते हैं और उन्हें बताते हैं कि कैसे उनके जीवन में उनके माता-पिता ने एक अहम रोल निभाया है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि माता-पिता का बच्चों के जीवन में एक अलग स्थान होता है।
विज्ञापन
Global Day of Parents 2021
- फोटो : Pixabay
इस दिन का ये है महत्व
- वैसे तो हमें हर दिन अपने पैरेंट्स के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। लेकिन ये दिन पैरेंट्स को सम्मान देने और जीवन में उनके महत्व को बताने के लिए खास होता है। अपने बच्चों के लिए पैरेंट्स सदियों से त्याग करते हुए आए हैं, कई तरह की परेशानियां उठाते हैं, खुद दिक्कतें झेलते हैं लेकिन अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देते हैं। वहीं, परिवार में एक पारिवारिक माहौल भी पैरेंट्स की बदौलत ही मिलता है।