{"_id":"5d7369c08ebc3e939f406278","slug":"your-nails-tells-about-your-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपके नाखूनों का बदल रहा है रंग तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर आपके नाखूनों का बदल रहा है रंग तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार
Sun, 08 Sep 2019 09:34 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार हम अपने शरीर में आ रहे बदलावों पर गौर नहीं करते हैं। छोटे-छोटे बदलाव हमारे शरीर पर बेहद असर डालते हैं। ऐसे में जब हमारे नाखूनों का रंग बदलने लगता है तो हम इस बात को नजर अदांज कर देते है। नाखून हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। जब हमारे नाखून लाल और चमकदार होते है तब हमारा स्वास्थ्य ठीक होता हैं। लेकिन जब हमारे नाखूनों का रंग बदलने लगता है तब यह संकेत है कि हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। क्या आपको पता है कि नाखूनों का रंग और आकार बदलने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि नाखूनों का रंग और आकार बदलने से हमारे शरीर में कौन-कौन सी समस्या आ सकती है।
कई बार हमारे नाखूनों का रंग पीला हो जाता है। नाखून का रंग पीले होने का मतलब है कि आपके शरीर में खून की कमी है। नाखूनों का रंग पीला होने की वजह से लीवर में खराबी आ सकती है और कुपोषण भी हो सकता है। थॉयराइड और डायबिटीज भी बढ़ने के कारण भी आपके नाखून पीले रंग के होने लगते हैं। अगर आपके नाखूनों का रंग दिन प्रतिदिन गाढ़ा होने लगता है तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
- फोटो : pixa
कई बार हमारे नाखून सफेद रंग के होने लगते हैं। अगर आपके नाखूनों का रंग भी सफेद हो रहा है तो सावधान हो जाएं। नाखून का रंग सफेद होने की वजह से आपको लीवर से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार हमारे नाखूनों में सूजन आने लगती हैं। इस सूजन की वजह से आपको लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाखूनों में नीलापन होने का मतलब है कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी है। जब आपके शरीर को प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है तो आपके नाखून नीले पड़ने लगते हैं। नाखून नीले पड़ने से आपको फेफड़े और दिल की बिमारी से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ध्यान से देखने पर हमें यह पता चलता है कि हमारे नाखून साइड से काले पड़ रहे हैं। कई बार हमारे नाखूनों की परत निकलने लगती है। जिसके कारण हमें थॉयराइड और फंगल इंफेक्शन हो सकता है।