हम लोग अपना और अपने घर वालों का पेट पालने के लिए नौकरी करते हैं, ताकि उससे जो पैसे मिल सके उससे हम अपना जीवन यापन कर सकें, लेकिन कई लोग तो अपनी पसंद और अपनी मर्जी की नौकरी ढूंढते हैं, जो कि बेहद कम होता है और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऐसी नौकरी कर रहे होते हैं जहां वो खुश नहीं होते। लेकिन मजबूरी में उन्हें ये करना पड़ता है। आपकी स्थिति जो भी हो, लेकिन कुछ संकेत हैं जो आपको ये समझने में मदद कर सकते हैं कि क्या आपकी नौकरी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए विषाक्त है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही संकेतों के बारे में।
दफ्तर में काम करते हुए आपको भी सताती हैं ये चिंताएं, तो संभल जाएं, हो सकता है बड़ा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहला संकेत है कि हम दफ्तर में पूरे साल मन लगाकर काम करते हैं, लेकिन हमारे पास वो दिन भी हो सकते हैं जब हमारा मन काम करने का नहीं करेगा। आखिरकार, हर कोई समय-समय पर ब्रेक चाहता है। अगर आप हमेशा ही अपने दफ्तर से छुट्टी लेने के कारणों की तलाश करते रहते हैं, तो ये एक बड़ा संकेत है कि आप अपने कार्यस्थल से घृणा करते हैं या फिर ये आपके लिए एक चेतावनी या फिर संकेत भी हो सकता है कि ये समय आपके आगे बढ़ने का समय है।
अब अगर दफ्तर में काम कर रहे हैं, तो आपको आपके बॉस के कॉल भी आएंगे और ईमेल भी प्राप्त होंगे। ऐसे में अगर आप कभी का बार इन फोन कॉल्स या ईमेल के चलते दबाव महसूस करते हैं, तो कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि कभी हम सभी लोग दबाव में फंसे होते हैं और ऐसा हो जाता है। लेकिन अगर आप अपने मैनेजर या बॉस की इन चीजों से हर बार चिंतित महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि कुछ सही नहीं है। ये चीजें आपके मानसिक स्वास्थ्य पर वार कर सकती हैं, इसलिए आपको ये जानने के लिए पेशेवर सलाह लेने की आवश्यकता है कि इससे कैसे निपटा जाए।
हम अपने कार्यालय के सहयोगियों के साथ इतना समय बिताते हैं कि वो कुछ समय बाद हमारे दोस्तों के रूप में बदल जाते हैं। फिर उनके साथ हम चाय के ब्रेक पर जाते हैं, लंच साथ करते हैं और भी बाकी चीजों को अपने सहयोगियों संग ही करते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसका मतलब कि आप उन सबके साथ असहज महसूस करते हैं और हो सकता है कि वो कंपनी और वहां के लोग आपके लिए सही नहीं हैं।
कई बार ऐसा समय भी होता है जब आप अपने सभी टारगेट यानी लक्ष्यों को पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि संगठन आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। यदि आप अपनी उपलब्धियों का जश्न नहीं मना सकते हैं, तो कार्यस्थल से जुड़े होने का क्या मतलब है? ऐसे में आपको वो जगह छोड़कर कहीं और काम करना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आपके लिए इससे भी बेहतर कुछ हो।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज पर अमल, सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।