{"_id":"5d8de6148ebc3e93bd1095c1","slug":"world-heart-day-2019-keep-your-heart-away-from-disease-practices-5-activities-daily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Heart Day: हृदय रोग से रहेंगे दूर बस रोजाना इस तरह अपने दिल का रखें ख्याल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Heart Day: हृदय रोग से रहेंगे दूर बस रोजाना इस तरह अपने दिल का रखें ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्यादा तनाव लेना, अत्यधिक सोचना आपके दिल को परेशान कर सकते हैं और यहां से पनपती है दिल की बीमारी। दुनिया भर में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। हमारा दिल हमें हर दिन, हर घंटे, हर मिनट, हर सेकेंड याद रखता है इसलिए हमें भी सिर्फ बीमार पड़ने पर ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने दिल का ख्याल रखना चाहिए। कुछ आसान से तरीकों से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।
2 of 7
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आज से ही इसे कम करना शुरू करें। ये सच है कि एक दिन में वजन कम नहीं होगा, लेकिन जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, अच्छा होगा और नियमित रूप से ऐसा करने से निश्चित ही बेहतर परिणाम मिलेंगे।
3 of 7
अगर आपको बहुत देर तक ऑफिस में बैठकर काम करना पड़ता है, तो ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप कुछ घंटे के अंतराल में अपनी डेस्क से उठें और ऑफिस के अंदर ही चलें या टहलें। हां, कोशिश करें कि आप रोजाना लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
खाना छोड़ देना ही हर चीज का समाधान नहीं है। अपने रोजाना के खाने में स्वस्थ आहार शामिल करें, फल, सब्जियां, मेवे, सूखे बीज और दूध को अपने आहार में शामिल करें और तला-भुना खाना कम करें।
विज्ञापन
5 of 7
बच्चों के साथ खेलें, पालतू जानवर रखें, प्रकृति का आनंद लें, रात में तारों को देखें, समय-समय पर छुट्टियों पर जाएं, बागवानी करें, अपने किसी शौक को पूरा करने कोशिश करें। ये सभी तरीके आपको तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें और ना ही दिल पर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।