फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma day 2022: सांस की इस गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव तक, जानिए सबकुछ विस्तार से

Tue, 03 May 2022 01:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 May 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
world asthma day 2022, asthma causes and risk factors all you need to know in hindi
विश्व अस्थमा दिवस 2022 - फोटो : iStock

अस्थमा, सांस की गंभीर बीमारियों में से एक है। इस बीमारी के कारण कुछ स्थितियों में आपके लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है। अगर समय रहते उपचार न मिल पाए तो स्थिति काफी गंभीर भी हो सकती है, यही कारण है कि जिन लोगों को अस्थमा की दिक्कत होती है, उन्हें लगातार बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार अमेरिकी बच्चों में अस्थमा की समस्या काफी आम है, हर 12 में से 1 बच्चे को अस्थमा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को इस तरह की सांस की दिक्कत होती है उन्हें अपने आहार और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।



विश्व स्तर पर अस्थमा से बचाव और रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 मई को 'वर्ल्ड अस्थमा डे' मनाया जाता है। इस साल की थीम है- क्लोजिंग गैप्स इन अस्थमा केयर। अस्थमा को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि जब आप सांस लेते हैं तो इस स्थिति में किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं? आइए इस श्वसन रोग के बारे में आगे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। 

world asthma day 2022, asthma causes and risk factors all you need to know in hindi
अस्थमा की समस्या हो सकती है गंभीर - फोटो : Pixabay

अस्थमा की समस्या के बारे में जानिए

आमतौर पर जब हम सांस लेते हैं तब हमारी नाक के माध्यम से हवा गले और फिर वायुमार्ग से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचाती है। फेफड़े में बहुत से छोटे वायु मार्ग होते हैं जो हवा से ऑक्सीजन को आपके रक्तप्रवाह में पहुंचाने में मदद करते हैं। अस्थमा की स्थिति में वायुमार्ग संकीर्ण या सूज जाते हैं।

कुछ स्थितियों में बलगम का उत्पादन भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में सांस लेना मुश्किल हो सकता है और जब हम सांस छोड़ते हैं तो खांसी, सीटी की आवाज (घरघराहट) होती है। अस्थमा एक क्रोनिक समस्या है जिसके लिए आपको निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है।

world asthma day 2022, asthma causes and risk factors all you need to know in hindi
अस्थमा में सांस लेने की तकलीफ - फोटो : Pixabay

अस्थमा के क्या लक्षण होते हैं?

अस्थमा की स्थिति में सांस लेने में तकलीफ और घरघराहट की समस्या सबसे सामान्य है। इसके अलावा लोगों में अस्थमा के प्रकार और इसकी गंभीरता के आधार पर लक्षण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। सामान्यतौर पर इस तरह की समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। 

  • खांसी, विशेष रूप से रात में।
  • सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ महसूस होते रहना।
  • थकान-छाती में दर्द।
  • तेजी से सांस लेने की आवश्यकता महसूस होना। 
  • धूल या विपरीत परिस्थितियों में सांस न आने जैसा अनुभव।
विज्ञापन
विज्ञापन
world asthma day 2022, asthma causes and risk factors all you need to know in hindi
अस्थमा के खतरे को पहचानिए - फोटो : Pixabay

क्यों होती है यह दिक्कत?

किसी व्यक्ति में अस्थमा के विकसित होने के कई कारण हो सकते हैं। इसे आनुवांशिक भी माना जाता है, यानी कि यदि आपके परिवार में किसी को अस्थमा की समस्या रह चुकी है तो आपमें भी इसका खतरा हो सकता है। इसके अलावा बचपन में वायरल संक्रमण भी आपमें इसके जोखिम को बढ़ा सकती है। कुछ लोगों में धूल, मोल्ड, पराग कण, पालतू जानवरों के रोएं या ठंडक के कपड़ों के कारण भी अस्थमा ट्रिगर हो सकता है। 

विज्ञापन
world asthma day 2022, asthma causes and risk factors all you need to know in hindi
अस्थमा से बचाव जरूरी - फोटो : istock

अस्थमा का क्या उपचार है?

आपमें अस्थमा की समस्या कितनी गंभीर है, इस आधार पर इसका इलाज किया जाता है। इसके लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाइयां देते हैं जिससे अस्थमा अटैक में तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए कुछ दवाएं अस्थमा अटैक से बचाव के लिए दी जाती हैं। हालांकि जिन लोगों को यह समस्या होती है उन्हें निरंतर बचाव और ट्रिगर को समझते हुए उससे रोकथाम करते रहना आवश्यक होता है। अस्थमा रोगियों को हमेशा अपने पास इनहेलर रखने की सलाह दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed