फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ रहने के लिए महिलाएं जरूर करें इन विटामिन्स का सेवन, नहीं तो शरीर होने लगता है कमजोर

Fri, 26 Feb 2021 08:05 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 26 Feb 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
women must take these vitamins for strength in Hindi
शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती - फोटो : Social Media

महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। बदलते खानपान और दिनचर्या के कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती। महिलाएं घर के कामों और परिवार में इतनी व्यस्त होती हैं कि वे खुद के शरीर का सही ढंग से ख्याल ही नहीं रख पाती हैं। शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स को लेकर भी महिलाएं अक्सर जागरूक नहीं रहती हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें किस विटामिन की कितनी आवश्यकता है और किन चीजों से उन्हें ये पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को किन चीजों और विटामिन्स का सेवन करना चाहिए।

 

women must take these vitamins for strength in Hindi
शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है - फोटो : Social media

विटामिन- बी12
ये शरीर में तंत्रिका कोशिकाओं को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। यह शरीर में ऊर्जा बनाएं रखने के साथ ही याद्दाश्त बढ़ाने और हृदय सम्बंधी समस्याओं को दूर करता है। यह अनाज और खमीर द्वारा प्राप्त होता है। विटामीन- बी-12 का यदि पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए तो दिल की बीमारियां दूर ही रहती हैं।


 

women must take these vitamins for strength in Hindi
बायोटिन की कमी का असर सीधा त्वचा पर दिखाई पड़ता है - फोटो : social media

बायोटिन
यह शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ये त्वचा, नाखून और बालों को स्वस्थ बनाए रखता है। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बायोटिन की आवश्यकता अधिक होती है। ये अंडा, बादाम, गोभी, पनीर, मशरूम व शकरकंद में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बायोटिन की कमी का असर सीधा त्वचा पर दिखाई पड़ता है। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
women must take these vitamins for strength in Hindi
लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही ऊर्जा बनाए रखती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

आयरन
आयरन शरीर के लिए बेहद आवश्यक खनिज है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण लिए इसकी आवश्यकता होती है। लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही ऊर्जा बनाए रखती हैं। महावारी के कारण कई महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है यदि वे पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन नहीं करती हैं। पालक, फलियां, कद्दू के बीज, क्विनोआ आदि में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। 

 


 

विज्ञापन
women must take these vitamins for strength in Hindi
विटामिन-डी शरीर में फास्फोरस और कैल्शियम के स्तर का बनाए रखता है - फोटो : social media

विटामिन-डी
हडि्डयों की मजबूती के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी है। रजोनिवृति के बाद महिलाओं में और वृद्धों को अक्सर ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का रोग) की समस्या होती है। विटामिन-डी शरीर में फास्फोरस और कैल्शियम के स्तर का बनाए रखता है। जो इस तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार है। ये पालक, भिंडी, सोयाबीन, अंडे की जर्दी और मशरूम में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 


 

 

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed