फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस वजह से शाम के समय नहीं खाने चाहिए फल, जानिए सेहत पर क्या हो सकता है असर?

Sun, 05 Sep 2021 05:21 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 05 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
why should you not eat fruit in the evening, what expert says
फल खाने के सही समय के बारे में जानिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से विटामिन और खनिजों से पूर्ण आहार के सेवन की सलाह देते हैं। कई रिपोर्टस से पता चलता है कि आमतौर पर शरीर को भोजन से सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति नहीं हो पाती है, यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ आहार में फलों को शामिल करने पर विशेष जोर देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना दिन में दो ताजे फल खाने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। फलों का नियमित रूप से सेवन करना वजन घटाने, अंगों को स्वस्थ रखने के साथ कई प्रकार की पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।


आहार विशेषज्ञों कहते हैं, स्वास्थ्य के लिए रोजाना फलों का सेवन करना आवश्यक है,लेकिन फलों को खाने का भी एक निश्चित समय होता है। कई फलों को सुबह के समय तो कुछ को शाम के समय खाने से, फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए फलों को सूर्यास्त से पहले खाना चाहिए। आइए इसके कारणों को आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

why should you not eat fruit in the evening, what expert says
रात के समय क्यों नहीं खाने चाहिए फल? - फोटो : pixabay

शाम को क्यों नहीं खाने चाहिए फल?
आयुर्वेद के अनुसार शाम के समय फल खाने से नींद का पैटर्न प्रभावित हो सकता है, इसके अलावा यह पाचन प्रक्रिया को भी बाधित कर सकती है। इसलिए पहले के समय में लोग सूर्यास्त के बाद फलों का सेवन नहीं करते थे। इसी से संबंधित तथ्यों के बारे में हाल ही में लाइफस्टाइल और वेलनेस कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बताया कि सेहत को फिट रखने के लिए शाम के समय फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। ल्यूक कहते हैं, अधिकांश फलों में कार्ब्स होते हैं, जिनका आसानी से ब्रेकडाउन नहीं हो पता है। ऐसे में यह रक्त शर्करा के स्तर को भी बढ़ा सकते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Luke Coutinho - Lifestyle (@luke_coutinho)

why should you not eat fruit in the evening, what expert says
फल खाने का सही समय जानना जरूरी - फोटो : iStock

रात के समय कार्ब्स के सेवन से करना चाहिए परहेज
ल्यूक कहते हैं, सूर्यास्त के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म भी स्वाभाविक रूप से धीमा हो जाता है, जिसके कारण कार्ब्स को पचाना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि रात के समय में हल्के भोजन और कार्ब का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। फलों से अधिकतम लाभ और पोषकता प्राप्त करने के लिए इन्हें उचित समय पर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा कई फल ऐसे हैं जिन्हें गलत तरीके से खाने से भी आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why should you not eat fruit in the evening, what expert says
फलों का समय पर सेवन बेहद जरूरी - फोटो : Pixabay

फलों को खाने का सही समय क्या है?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी फलों की प्रकृति अलग होती है, यही कारण है कि उनकी प्रकृति के आधार पर ही सेवन किया जाना चाहिए। सुबह खाली पेट, फल खाना सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में लगभग 10 घंटे खाली पेट के बाद जब हम उठते हैं, उस समय शरीर को पोषकता की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। सुबह स्वस्थ आहार लेने से पोषक तत्वों का अवशोषण अच्छे से हो सकता है, यह मेटाबॉलिज्म के लिहाजे से भी फायदेमंद माना जाता है। भोजन के साथ भी फलों का सेवन किया जा सकता है। फलों के तासीर के हिसाब से उसका सेवन करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
why should you not eat fruit in the evening, what expert says
फल खाने से होते हैं कई तरह के फायदे - फोटो : Pixels

ऐसी गलती से बचें
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, फलों का सेवन हमेशा अकेले ही करना चाहिए। अक्सर हम सभी डेयरी उत्पादों के साथ कुछ फल खा लेते हैं, कई बार ऐसा करना सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। दूध के साथ कुछ फलों के सेवन से शरीर में विषाक्त पदार्थों के निर्माण का भी खतरा हो सकता है। फलों के अनुचित पाचन और पोषक तत्वों के कम अवशोषण के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि फलों का सेवन हमेशा अकेले ही किया जाना चाहिए। 


----------------
नोट: यह लेख लाइफस्टाइल और वेलनेस कोच ल्यूक कॉटिन्हो द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed