फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन कारणों से पुरुष कई बार नहीं समझ पाते हैं महिलाओं की बातें, वजह है एकदम जायज

Tue, 18 May 2021 11:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 18 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
why men sometimes do not understand women know reasons
महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रकृति - फोटो : Social Media

अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके पति उनकी बातों को समझते ही नहीं हैं या फिर सुनना ही नहीं चाहते हैं। इसके पीछे हालांकि कई सारी वजहें हो सकती हैं लेकिन एक वजह जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, वो है महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रकृति। यदि आपको लगता है कि वे आपको सुनना ही नहीं चाहते हैं तो आपको भी यह समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या वे ये जानबूझकर कर रहे हैं या ये आदत उनके स्वभाव में ही निहित है या चंद विषयों को लेकर उनका रवैया ऐसा होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि आपके पति द्वारा आपकी बातों को न समझ पाने के ये हो सकते हैं कारण। 

why men sometimes do not understand women know reasons
आपकी बातों से संशय में आ जाते हैं - फोटो : Social media

घुमा-फिराकर बातें करना
महिलाओं की आदत होती हैं कि वे मुद्दे की बात कहने के पहले कई सारी अन्य बातें कह देती हैं, ऐसे में संभव है कि यदि आपका स्वभाव भी कुछ ऐसा है तो हो सकता है कि आपके पति अक्सर आपकी बातों से संशय में आ जाते हैं और समझ ही नहीं पाते हैं कि मुख्य मुद्दा क्या है? ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि समझते नहीं हैं वे पर वाकई में यदि बहुत सारे विषयों पर एकसाथ बात करेंगी तो वे क्या कोई भी नहीं समझ पाएगा। 

why men sometimes do not understand women know reasons
पहले पता करें कि उनका मन कैसा है - फोटो : social media

यदि उनका दिमाग कहीं और है
कई बार आपके पति आपकी बातों को तब भी समझ नहीं पाते हैं जब उनका दिमाग कहीं और होता है। पुरुषों के लिए बहुत मुश्किल होता है कि यदि उनके दिमाग में कोई और बात चल रही हो या किसी बात से वे अंदर ही अंदर परेशान चल रहे हैं तो ऐसे में वे आपकी बात पर चाहकर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे इसलिए यदि आपको वाकई लगता है कि आपकी किसी बात पर वे ध्यान दें तो पहले पता करें कि उनका मन कैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why men sometimes do not understand women know reasons
वे उसे सुनना नहीं ही पसंद करेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

किसी बात में उन्हें अरुचि हो
पुरुषों को इन बातों में अक्सर रुचि नहीं होती है कि सेलिब्रिटी वर्ल्ड में क्या चल रहा है या किस अभिनेत्री ने कौनसा लिबास पहना है? ऐसे में यदि आप अपनी रुचि के अनुसार कोई भी बात कहती चली जाएंगी तो वे उसे सुनना नहीं ही पसंद करेंगे इसलिए ऐसी बात करें जो कि सिर्फ आपकी रुचि के अनुसार हो। 

विज्ञापन
why men sometimes do not understand women know reasons
आपकी बातों को ध्यान से सुनते या समझते नहीं हैं - फोटो : social media

दूसरों की बातें ज्यादा करना
यदि आपको दूसरों की बातें करने का बहुत अधिक शौक है और आप अपने पति से जब बातें करने लगती हैं तो उनको और स्वयं को छोड़कर आप पूरी दुनियाभर की बातें कर लेती हैं तो पूरी संभावना है कि आपके पति आपके इस स्वभाव से थोड़ा चिढ़ जाते हों लेकिन कह नहीं पाते हों इसलिए भी शायद वे आपकी बातों को ध्यान से सुनते या समझते नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपनी आदत में थोड़ा सुधार कर लें क्योंकि दूसरों की ज्यादा बातें करना अच्छी बात नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed