फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायटीशियन की सलाह: क्या खाते हैं से ज्यादा कब खाते हैं पर ध्यान देना जरूरी, क्या होता है सेहत पर असर?

Sun, 04 Oct 2026 08:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार तो जरूरी है ही साथ ही उसकी टाइमिंग भी महत्वपूर्ण हो सकती है। इसका शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन्स पर असर होता है। रात में देर से भारी भोजन और अनियमित खान-पान आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन
Why Meal Timing Matters for Your Health how Eating Late Affect Health
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Amarujala.com/AI

सेहतमंद रहने के लिए हम अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि खाने की प्लेट में क्या है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाइट में फल-सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या सिर्फ हेल्दी चीजें खाना ही पर्याप्त है?



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन का फायदा सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि आपने क्या खाया, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आपने किस समय खाया है? सुबह का नाश्ता छोड़ना, देर रात खाना, दिन में लंबे समय तक भूखे रहना या हर दिन अलग-अलग समय पर भोजन करने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हैं।

क्या आप भी खान-पान को लेकर इस तरह की गड़बड़ी कर रहे हैं?

Why Meal Timing Matters for Your Health how Eating Late Affect Health
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

हमारे शरीर में एक प्राकृतिक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है, जो नींद से लेकर पाचन और हार्मोन के कामकाज तक कई प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है। खाने का समय भी इससे जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि एक ही भोजन अगर सही समय पर लिया जाए तो उसका असर अलग और बहुत देर से खाने पर अलग तरह से हो सकता है।

रात में देर से भारी भोजन करना और दिन में लंबे समय तक कुछ न खाना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। 
 
बायोलॉजिकल क्लॉक का रखें ध्यान

हमारा शरीर 24 घंटे की जैविक लय के अनुसार कई काम करता है। दिन और रात के हिसाब से हार्मोन और मेटाबॉलिज्म में बदलाव होते हैं। इसलिए भोजन का समय भी शरीर की इस लय से जुड़ा हो सकता है। नियमित समय पर खाना एक व्यवस्थित दिनचर्या बनाने में मदद करता है। समय पर भोजन करने से उसका पाचन आसान होता है और शरीर को बेहतर लाभ मिल पाते हैं।

Why Meal Timing Matters for Your Health how Eating Late Affect Health
डिनर के समय को लेकर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

रात में देर से खाने से क्या होता है?

रात में बहुत देर से भारी भोजन करने पर पाचन और नींद प्रभावित हो सकती है। कुछ अध्ययनों में देर से खाने का वजन, ब्लड शुगर तथा मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि शाम को 7-8 के बीच डिनर कर लेना सबसे अच्छा रहता है। डिनर के बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक भोजन को पचाने और शरीर के शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Meal Timing Matters for Your Health how Eating Late Affect Health
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

खाने के बीच बहुत लंबा अंतर ठीक नहीं

लंबे समय तक मील में गैप को भी सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। लंबे समय तक भूखे रहने से आपको ज्यादा भूख लग सकती है और अगली बार जरूरत से ज्यादा खाने की आशंका बढ़ जाती है। डायबिटीज की दवा या इंसुलिन लेने वालों के लिए भोजन में लंबा गैप ब्लड शुगर प्रभावित कर सकता है। इसलिए दो मील के बीच ज्यादा गैप नहीं रखना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी देर पर हल्का और पौष्टिक चीजें खाते रहना चाहिए।
 

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें। 
  • भोजन का समय नियमित  रखें और रात में बहुत भारी भोजन से बचें। 
  • डायबिटीज या दूसरी बीमारी होने पर भोजन का समय डॉक्टर या डाइटिशियन से तय करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed