फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल ने कर दिया है परेशान, नहीं हो रहा है कंट्रोल? आज से ही शुरू कर दें 80/20 उपाय

Sun, 23 Mar 2025 06:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जिन लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान ठीक नहीं रहता है उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत अधिक देखी जाती है। क्या आपका भी कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है? आइए इसे कंट्रोल रखने तरीके जानते हैं।

विज्ञापन
why high cholesterol is dangerous for health What is the 80 20 method for cholesterol control
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई सारे नुकसान - फोटो : Adobe Stock
loader

हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें हृदय से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या है, ये खून के संचार को प्रभावित कर देता है, जिसके कारण हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का  खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। ये वसायुक्त पदार्थ (लिपिड) होता है जो शरीर की हर कोशिकाओं में पाया जाता है। हार्मोन्स, विटामिन-डी के उत्पादन के साथ भोजन को पचाने में ये सहायक है। शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

क्या आपका भी कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है? आइए इसे कंट्रोल रखने तरीके जानते हैं।

why high cholesterol is dangerous for health What is the 80 20 method for cholesterol control
कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली समस्या - फोटो : freepik.com

पहले ये जान लीजिए कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ता क्यों है?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जिन लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान ठीक नहीं रहता है उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत अधिक देखी जाती है। 

असंतुलित आहार जैसे अधिक मात्रा में सेचुरेटेड और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थ  जैसे जंक फूड, तली-भुनी चीजें कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

  • इसके अलावा यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते, व्यायाम नहीं करते हैं तो इसके कारण भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
  • अधिक वजन या मोटापा, धूम्रपान और शराब की आदत भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती है।
why high cholesterol is dangerous for health What is the 80 20 method for cholesterol control
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

क्या हैं 80-20 रूल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है। पौष्टिक खान-पान इसके लिए सबसे जरूरी है। 80/20 नियम की मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

  • इस नियम के मुताबिक आपके आहार का 80% हिस्सा हेल्दी फूड्स का होना चाहिए। इसमें फाइबर युक्त, लो फैट और लो शुगर वाली चीजें खाएं।
  • आहार का 20% हिस्सा फ्लेक्सिबिलिटी वाला हो सकता है। कभी-कभी अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं लेकिन संतुलन मात्रा में।

इसी तरह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए 80% एक्टिव रहें और नियमित व्यायाम करें, ऑफिस में बैठने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर पर चलते रहें। वहीं शरीर को 20% आराम दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
why high cholesterol is dangerous for health What is the 80 20 method for cholesterol control
डाइट में कर लें सुधार - फोटो : Freepik.com

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ये काम भी जरूरी

कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, ये जानना भी आपके लिए जरूरी है। 

  • आहार में ऑलिव ऑयल, मूंगफली का तेल, एवोकाडो, नट्स और अलसी-चिया सीड्स को शामिल करें।
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दलिया, साबुत अनाज, सेब, नाशपाती, दालें और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर होनी चाहिए। 
  • बिस्कुट, चिप्स, फास्ट-जंक फूड्स के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। वॉकिंग-रनिंग और साइकिलिंग की आदत बनाएं। 
विज्ञापन
why high cholesterol is dangerous for health What is the 80 20 method for cholesterol control
कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट पर असर - फोटो : Freepik.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना कई तरह से नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट ही नहीं शरीर के कई अंगों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए इसे कंट्रोल रखना जरूरी है। कम उम्र के लोग भी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो सकते हैं इसलिए 30 से अधिक उम्र के लोगों को इसकी नियमित जांच जरूर करानी चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed