फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सुबह उठते ही सूजा-सूजा सा दिखता है चेहरा, कहीं ये चिंता का कारण तो नहीं?

Fri, 16 Oct 2026 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 12:11 PM IST
सार

सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन दिखना अक्सर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने, ज्यादा नमक खाने, नींद की कमी या एलर्जी के कारण हो सकता है। हालांकि, लगातार सूजन को अनदेखा नहीं करना चाहिए, ये किडनी या थायरॉइड की समस्या का संकेत भी हो सकता है।

विज्ञापन
Why Does Your Face Look Puffy in the Morning know in hindi
चेहरे में सूजन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या सुबह सोकर उठने के बाद आपका चेहरा भी सूजा-सूजा सा दिखाई देता है? आंखों के आसपास सूजन, पलकों में भारीपन या गाल भी भारी-भारी से महसूस होते हैं?



आमतौर पर नींद पूरी न होने या एलर्जी के कारण ऐसी समस्या हो सकती है। हालांकि, अगर चेहरे पर सूजन रोज सुबह बनी रहती है या इसके साथ पैरों में सूजन, पेशाब में बदलाव और असामान्य थकान जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वैसे तो ज्यादातर मामलों में चेहरे में होने वाली सूजन को सामान्य समस्या के तौर पर देखा जाता है, हालांकि अगर ये अक्सर बनी रहती है तो इसके कारणों को समझना जरूरी है। कई बार किडनी, थायरॉइड या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चेहरे में सूजन की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?  

Trending Videos
Why Does Your Face Look Puffy in the Morning know in hindi
ज्यादा नमक खान से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik

आमतौर पर  शरीर में तरल पदार्थों के जमा होने के कारण सुबह उठने पर चेहरे और आंखों के आसपास हल्की सूजन दिखाई दे सकती है। उठने और कुछ समय तक सक्रिय रहने के बाद यह सूजन कम हो जाती है। अगर ऐसा कभी-कभार होता है और दूसरे लक्षण नहीं हैं, तो सामान्यतः चिंता की बात नहीं होती। 

ज्यादा नमक खाना और नींद की कमी

अगर आप चिप्स, नमकीन, अचार, इंस्टेंट नूडल्स या दूसरे सोडियम  वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाते हैं, तो शरीर में पानी रुकने की समस्या बढ़ सकती है। 
 

  • इसका असर अगली सुबह चेहरे पर सूजन के रूप में दिख सकता है। इसके अलावा, बहुत कम या जरूरत से ज्यादा नींद लेने से भी आंखों के आसपास सूजन नजर आ सकती है। इसलिए संतुलित खानपान और नियमित नींद बहुत जरूरी मानी जाती है।
Why Does Your Face Look Puffy in the Morning know in hindi
साइनस की समस्या - फोटो : Freepik.com

एलर्जी और साइनस की समस्या

सुबह चेहरे पर सूजन आने के पीछे कई बार एलर्जी भी एक कारण हो सकती है। बिस्तर की धूल, डस्ट परागकण, पालतू जानवरों के बाल या त्वचा पर इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ उत्पाद एलर्जी पैदा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आंखों में खुजली, पानी आने, छींकें आने या नाक बंद होने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। 
 

  • साइनस की समस्या में भी आंखों और चेहरे के आसपास भारीपन महसूस हो सकता है। अगर किसी नए स्किन केयर प्रोडक्ट या दवा के इस्तेमाल के बाद सूजन शुरू हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लें। 



किडनी-थायरॉइड की बीमारी

अगर चेहरे की सूजन अक्सर रहती है और लंबे समय तक बनी रहती है इसके पीछे कई बार कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी कारण हो सकती हैं। 
 

  • किडनी की कुछ बीमारियों में शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम निकालने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे आंखों के आसपास या शरीर के दूसरे हिस्सों में सूजन आ सकती है। हाइपोथायरॉइडिज्म यानी थायरॉइड हार्मोन की कमी से भी चेहरे पर सूजन की दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Your Face Look Puffy in the Morning know in hindi
चेहरे में सूजन कैसे कम करें - फोटो : Adobe stock

चेहरे की सूजन कम करने के लिए क्या करें?
 

  • रात में ज्यादा नमक वाले और अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें
  • रोजाना अच्छी और नियमित नींद लेने की कोशिश करें।
  • सुबह चेहरे पर कुछ मिनट ठंडी पट्टी रखने से हल्की सूजन में राहत मिल सकती है।
  • सिर को थोड़ा ऊंचा रखकर सोने से कुछ लोगों में चेहरे पर तरल पदार्थ जमा होने की समस्या कम हो सकती है।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के सूजन कम करने वाली दवाएं या पानी निकालने वाली दवाएं न लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed