फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: लिवर की सेहत बिगाड़ सकती है इन विटामिन्स की कमी, समय रहते पहचानें

Mon, 26 Oct 2026 10:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

विटामिन ए, डी, ई और के की कमी कुछ लिवर बीमारियों में देखी जा सकती है। विटामिन-बी की कमी भी कुपोषण और शराब से जुड़ी लिवर बीमारी में हो सकती है। संतुलित भोजन, सही जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

विज्ञापन
Which Vitamin Deficiencies Affect Liver Health Essential Vitamins for a Healthy Liver
लिवर की बीमारियां - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को लेकर सभी लोगों को खास सावधानी बरतते रहना चाहिए। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह देते हैं जिनसे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। विटामिन्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी से सिर्फ शरीर में कमजोर या खून की कमी ही नहीं होती है, इसका हमारी लिवर की सेहत पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।



लिवर शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है। ये खाने को पचाने, शरीर से हानिकारक पदार्थों को प्रोसेस करने, ऊर्जा जमा करने और कई जरूरी प्रोटीन बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, तो इसका असर लिवर की सेहत पर भी पड़ सकता है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए भी खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Trending Videos
Which Vitamin Deficiencies Affect Liver Health Essential Vitamins for a Healthy Liver
लिवर की बीमारी - फोटो : Adobe Stock

लिवर की बीमारियों का खतरा

विटामिन्स की कमी और लंबे समय तक खानपान में गड़बड़ी शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है। यहां एक बात समझना जरूरी है कि विटामिन की कमी होने का मतलब हमेशा लिवर कमजोर होना नहीं है। कई बार लिवर की बीमारी के कारण ही शरीर विटामिन ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता।
 

  • लिवर की बीमारी वाले कई लोगों में अक्सर विटामिन-ए, डी, ई और के जैसी विटामिन्स की कमी हो जाती है।


आइए जानते हैं कि ये विटामिन्स लिवर की सेहत से कैसे जुड़े हैं और इनकी कमी के का लिवर पर किस तरह से असर होता है।

Which Vitamin Deficiencies Affect Liver Health Essential Vitamins for a Healthy Liver
विटामिन-ए क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik.com

विटामिन ए की कमी
 

  • विटामिन ए आंखों की रोशनी, त्वचा और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है। इसकी कमी से रात में कम दिखाई देने, आंखों में सूखापन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि लिवर की क्रॉनिक बीमारी में भी इसकी कमी देखी जाती है। लिवर शरीर में विटामिन-ए के भंडारण और प्रोसेसिंग का मुख्य केंद्र है। यह शरीर के कुल विटामिन ए भंडार का 80% से 90% हिस्सा 'हेपेटिक स्टैलेट सेल्स' नामक विशेष कोशिकाओं में 'रेटिनिल एस्टर' के रूप में जमा करके रखता है।


विटामिन-डी की कमी
 

  • विटामिन-डी को हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। क्रॉनिक लिवर डिजीज वाले लोगों में भी विटामिन डी की कमी आम देखी जाती है। अध्ययनों में पाया गया है कि विटामिन-डी की कमी फाइब्रोसिस का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज और क्रोनिक हेपेटाइटिस जैसी स्थितियों में इसकी कमी गंभीर सूजन और स्कारिंग (फाइब्रोसिस) का जोखिम बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Which Vitamin Deficiencies Affect Liver Health Essential Vitamins for a Healthy Liver
विटामिन-ई की कमी - फोटो : Adobe stock

विटामिन ई की कमी

  • विटामिन-ई शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करतू है। इसकी गंभीर कमी से नसों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ क्रॉनिक लिवर बीमारियों और फैट के अवशोषण में गड़बड़ी के दौरान इसकी कमी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन ई नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों में लिवर की सूजन और कोशिकाओं को होने वाले डैमेज को कम करने में मदद कर सकती है।



विटामिन के की कमी

  • विटामिन-के खून का थक्का जमाने वाले प्रोटीन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर चोट लगने पर खून देर से रुक सकता है या आसानी से नील पड़ सकते हैं। पित्त के प्रवाह में रुकावट या फैट के अवशोषण में परेशानी होने पर इसकी कमी हो सकती है। विटामिन के घुलनशील विटामिन है। छोटी आंत में ठीक से अवशोषित होने के लिए, इसे लिवर और पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) द्वारा बनने वाले पित्त अम्लों की आवश्यकता होती है। कोलेस्टेटिक लिवर डिजीज, सिरोसिस या पित्त नली में रुकावट जैसी स्थितियां पित्त के प्रवाह को रोक देती हैं जिससे शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed