{"_id":"5d4955988ebc3e6d1810373a","slug":"what-you-should-avoid-eating-in-breastfeeding-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नही करना चाहिए कॉफी का सेवन, जाने किन चीजों के सेवन से करना चाहिए बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नही करना चाहिए कॉफी का सेवन, जाने किन चीजों के सेवन से करना चाहिए बचाव
Tue, 06 Aug 2019 03:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
महिलाओं का जीवन बच्चे के जन्म के साथ ही बदल जाता है। मां बनने के बाद बच्चे की देखभाल करना उसका पहला कर्तव्य होता है क्योंकि बच्चा पूरी तरह से मां पर ही निर्भर रहता है। बच्चे की अच्छी सेहत के लिए मां का दूध अमृत समान होता है। लेकिन कभी कभी इस दूध से भी उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि स्तनपान की अवधि के दौरान मां को कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर कुछ समस्या है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही कुछ खाना चाहिए। तो आइए जानते है वो कौन सी चीजें है जिनका सेवन स्तनपान कराने वाली मांओं को नहीं करना चाहिए।
कॉफी के सेवन से बचें
स्तनपान कराने वाली मांओं को कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। बहुत इच्छा होने पर एक या दो बार पी जा सकती है। क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है जो बच्चे की नींद पर असर डालता है। ज्यादा सेंसेटिव बच्चों के साथ ये समस्या हो सकती है। कॉफी की सबसे ज्यादा मात्रा खून में इसके पीने के दो घंटे बाद होती है। इसलिए दिन भर में बार-बार कॉफी पीने की आदत छोड़ देनी चाहिए।

डेमो
- फोटो : डेंमो
शराब
जब आप शराब का सेवन करती हैं तो खून में एल्कोहल मिल जाता है। यह एल्कोहल दूध में मिल कर आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसीलिए शराब पीने के बाद स्तनपान कतई न कराएं।
जब आप शराब का सेवन करती हैं तो खून में एल्कोहल मिल जाता है। यह एल्कोहल दूध में मिल कर आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसीलिए शराब पीने के बाद स्तनपान कतई न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट
सिगरेट सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। ये ब्रेस्टमिल्क की मात्रा को कम कर देता है। इसलिए स्तनपान कराने वाली मांओं को स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए। हालांकि बहुत सी मांएं जो स्मोकिंग नहीं छोड़ पाती है वो बच्चों को दूध नहीं पिलाना चाहती हैं।

एलर्जी की दवाईयां
बहुत लोग कहते हैं कि स्तनपान कराने वाली मांओं को किसी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, इस स्थिती में कुछ ही दवाईयां है जिनके सेवन से बचना चाहिए। जैसे सर्दी-जुकाम की दवा लेने से शरीर में थकावट महसूस होती है और आप अपने बच्चे का ध्यान ठीक ढ़ंग से नहीं रख पाएंगी।