Medically Reviewed by-
फिटनेस को लेकर पहले की तुलना में अब लोगों में जागरूकता काफी बढ़ गई है। खासतौर पर कोरोना के बाद से लोग सेहत को लेकर और सतर्कता रखने लगे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को कम करने तक या फिर कोरोना होने के बाद वापस शरीर को मजबूती देने के लिए लोग फिर से जिम से जुड़ने लगे हैं। इसके अलावा रेग्युलर जिम करने वाले लोग अलग हैं। हालांकि कोरोना के बाद अब बहुत कुछ बदल गया है, ऐसे में जिम जाने को लेकर भी लोगों के मन में संशय है। तो क्या जिम जाना बंद कर देना चाहिए?
जिमिंग, आज के दौर में फिटनेस बनाए रखने का सबसे कारगर तरीका बन गया है। युवाओं से लेकर उम्रदराज महिला-पुरूष तक, सभी जिम जॉइन कर रहे हैं। युवा जहां बॉडी बनाने के लिए मेहनत करते हैं वहीं बाकी लोग वेट लॉस या वेट मेंटेन करने या खुद को स्वस्थ रखने के लिहाज से जिम जॉइन करते हैं। पिछले कुछ सालों में घरेलू महिलाओं ने भी बड़े पैमाने पर जिम जाना शुरू किया है। हालांकि यदि आप कोरोना के बाद फिर से जिम जाने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है।
अलर्ट: कोरोना के बाद जा रहे हैं जिम तो बरतें विशेष सावधानी, इन बातों का रखें हमेशा ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बाद जिमिंग
रेग्युलर एक्सरसाइज की लय कोरोना के आने से टूट गई थी। डर, असमंजस, घबराहट ने जिम से लोगों को दूर कर दिया था। अब जब बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन का लाभ ले रहे हैं और नियमित जीवनचर्या की ओर वापस लौट रहे हैं, जिम की सेवाएं भी फिर से बहाल होने लगी हैं। वहीं स्पोर्ट्स या एथलेटिक एक्टिविटीज़ से जुड़े लोगों के लिए जिमिंग नियमित जरूरत है। इसलिए उन लोगों को पूरी सावधानी रखते हुए अपना वर्कआउट जारी रखना चाहिए। यदि आप भी जिम जॉइन कर चुके हैं या करने का इरादा बना रहे हैं, तो इन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी
- पहली तैयारी अपने स्तर पर करें, यानी आपके पास मास्क, सेनेटाइजर, साफ नैपकिन या तौलिया और पानी की बॉटल होना जरूरी है। इन चीजों को किसी से भी शेयर न करें। वैक्सीन जरूर लगवाएं तब ही जिम जॉइन करें।
- जो भी जिम आप जॉइन कर रहे हैं वहां की साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी लें। वहां स्टाफ वैक्सीनेटेड है या नहीं, आपातकाल के हिसाब से वहां क्या व्यवस्था है आदि।
- ज्यादातर जिम अंदर से पैक होते हैं जहां हवा के आने-जाने के लिए खुलापन कम होता है। ऐसी जगहों पर संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो जाता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर ही आगे कदम बढाएं।
- जिम में केटल बॉल, साइकिल, डम्बल्स जैसी चीजों पर आपके पहले आने वाले व्यक्ति ने भी हाथ लगाए होंगे और आपके बाद में आने वाला भी हाथ लगाएगा। इसलिए इसे हाथ लगाने के पहले सेनेटाइज जरूर करें। यही प्रक्रिया हर एक्सरसाइज मशीन के साथ भी दोहराएं।
- जिम में जाते ही सबसे पहले हाथ धोएं या सेनेटाइज करें। अपने हाथ में वाइप्स रखें और जितनी बार कोई मशीन छुएं, वाइप्स से पहले उसे साफ कर लें।
कोरोना से बचाव के लिए खुद बनें जिम्मेदार
- अगर आप बहुत दिनों के बाद या कोरोना से पीड़ित होने के बाद जिम जा रहे हैं तो यह बात ट्रेनर को जरूर बताएं और शुरुआत हल्की एक्सराइज से करें।
- जिम में जाने के लिए भी कई गाइडलाइंस बनाई गई हैं और ज्यादातर जिम इसका पालन भी कर रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियम को आप हमेशा ध्यान रखें।
- घर आकर सबसे पहले बिना किसी चीज को हाथ लगाए, हाथ धोएं और सारे कपड़ों को धुलने के लिए डाल दें। अगर आप तुरन्त नहीं नहाते तो घर के बाकी सदस्यों से दूरी बनाए रखें।
- नहाकर भाप लें और गर्म पानी पी लें।
- जिम में सोना बाथ और स्टीम बाथ जैसी एक्टिविटीज़ पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत फिलहाल रोक लगी हुई है। यदि आपका जिम इनका प्रयोग करवा रहा है तो इससे बचें।
----------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।