फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: न्यूट्रिशन के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों का अधिक सेवन, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Mon, 22 Aug 2022 12:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Aug 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
What Can Overnutrition Lead To Body, Know its Negative Effects in Hindi
पोषक तत्वों वाले आहार का सेवन - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों की विस्तृत श्रृंखला शरीर के अंगों को स्वस्थ रखते हुए, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और आपको कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचाने में लाभदायक मानी जाती है।



यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों-सब्जियों और नट्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि हमेशा इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि चीजों का संयमित मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, इसकी अधिकता आपमें कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है।

What Can Overnutrition Lead To Body, Know its Negative Effects in Hindi
अधिक कॉफी के नुकसान - फोटो : istock

कॉफी को लेकर बरतें सावधानी

कॉफी को कई अध्ययनों में सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और अन्य सक्रिय यौगिकों की अधिकता होती है जिससे शरीर को कई प्रकार से लाभ हो सकता है। कॉफी में सक्रिय संघटक कैफीन होता है जो आपको रिफ्रेश रखने और कुछ अध्ययनों में इसे कई प्रकार की बीमारियों के लक्षणों को कम करने वाला भी बताया गया है। हालांकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करना (प्रतिदिन 500-600 मिलीग्राम) तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे अनिद्रा, घबराहट, चिड़चिड़ापन, पेट में ऐंठन, दिल के धड़कन में अनियमितता की समस्या हो सकती है।

What Can Overnutrition Lead To Body, Know its Negative Effects in Hindi
जायफल के लाभ और नुकसान - फोटो : istock

जायफल के अधिक सेवन से नुकसान

जायफल हर घर में मसालों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली औषधि है, इसे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई प्रकार की समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। जायफल में मिरिस्टिसिन नामक यौगिक होता है, जो एक मनो-एक्टिव पदार्थ है। कम मात्रा में जायफल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है पर इसकी अधिकता मिरिस्टिसिन विषाक्तता का कारण बन सकती है। इस स्थिति में हृदय गति में अनियमितता, मतली, चक्कर आने, दर्द और मतिभ्रम जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Can Overnutrition Lead To Body, Know its Negative Effects in Hindi
रेड मीट का अधिक सेवन नुकसानदायक - फोटो : pixabay

मांसाहार के अधिक सेवन के नुकसान

पशुओं पर आधारित चीजें जैसे मछली, अंडा, डेयरी उत्पाद, चिकन शरीर के लिए आसानी से कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में यह हानिकारक हो सकता है। विशेषकर रेड मीट के अधिक सेवन को अध्ययनों में कई प्रकार से नुकसानदायक बताया गया है। शोध से पता चला है कि नियमित रूप से रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट खाने से टाइप-2 डायबिटीज, कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ प्रकार के कैंसर, विशेष रूप से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
What Can Overnutrition Lead To Body, Know its Negative Effects in Hindi
नमक का सेवन कम मात्रा में करें - फोटो : iStock

नमक के सेवन को लेकर सावधानी

नमक शरीर के लिए अति आवश्यक है, इसमें मौजूद सोडियम शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने में सहायक है। हृदय की लय को बनाए रखने, तंत्रिका आवेगों का संचालन करने और रक्तचाप के लिए भी इसे आवश्यक माना जाता है। हालांकि ध्यान रखें अधिक मात्रा में नमक का सेवन उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है। हाई सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन हृदय की समस्याओं का कारण बनता है, इसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए।

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed