फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: शरीर में क्या करते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स? क्यों माना जाता है इसे अच्छी सेहत का राज

Mon, 12 Oct 2026 11:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Oct 2026 11:03 PM IST
सार

Antioxidants: एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। विटामिन-सी, विटामिन-ई और कई प्लांट बेस्ड यौगिकों से इसकी पूर्ति की जा सकती है। फल, सब्जियां, मेवे और पौष्टिक खानपान से इसकी पूर्ति हो सकती है।

विज्ञापन
What Are Antioxidants Explained know Benefits and Food Sources
एंटीऑक्सीडेंट्स - फोटो : Amarujala.com/AI

सेहत को ठीक रखने की बात आते ही स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे पहले डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। हमें भोजन के माध्यम से रोजाना प्रोटीन, विटामिन्स और कई प्रकार को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कम उम्र से ही आहार में सुधार करना जरूरी है।



स्किन को हेल्दी रखना हो, इम्युनिटी मजबूत करना हो या फिर क्रॉनिक बीमारियों से बचाव की बात हो आजकल लोगों के बीच एंटीऑक्सीडेंट्स की बहुत चर्चा है। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर की सामान्य गतिविधियों के दौरान बनते हैं। जब इनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की स्थिति पैदा हो सकती है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

अध्ययनों में पाया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट्स इन जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि हमें रोजमर्रा के खान-पान से आसानी से एंटीऑक्सीडेंट मिल सकता है। क्या आपकी डाइट में इसकी मात्रा है?

Trending Videos
What Are Antioxidants Explained know Benefits and Food Sources
शरीर के लिए जरूरी हैं एंटीऑक्सीडेंट्स - फोटो : Adobe Stock Images

पहले एंटीऑक्सीडेंट के बारे में समझ लीजिए

एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ हैं जो ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को नियंत्रित करने और फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान को कम करने में मददगार माने जाते हैं।
 

  • फ्री रेडिकल्स अस्थिर अणु होते हैं, जो शरीर की सामान्य प्रक्रियाओं और बाहरी कारकों के कारण बन सकते हैं।
  • जब फ्री रेडिकल्स और उन्हें नियंत्रित करने वाले एंटीऑक्सीडेंट के बीच संतुलन बिगड़ता है, तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हो सकता है जिससे कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।
  • शरीर खुद भी एंटीऑक्सीडेंट बनाता है। इसके अलावा, भोजन से भी हमें एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स को अध्ययनों में कई प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम करने में भी फायदेमंद पाया गया है।
What Are Antioxidants Explained know Benefits and Food Sources
एंटीऑक्सीडेंट्स से होती है इम्युनिटी बूस्ट - फोटो : Adobe Stock

शरीर में एंटीऑक्सीडेंट क्या काम करते हैं?

एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। त्वचा को हेल्दी रखने से लेकर इम्युनिटी को मजबूत करने तक में एंटीऑक्सीडेंट्स को फायदेमंद माना जाता है।

विटामिन-सी कोलेजन प्रोटीन बनाता है जो स्किन के लिए जरूरी है। इसी तरह विटामिन-ई भी कोशिकाओं की झिल्ली को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भूमिका निभाता है। अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शरीर में कई जैविक प्रक्रियाओं में मदद करते हैं।


डाइट से कैसे प्राप्त करें एंटीऑक्सीडेंट?

हमें रोजाना के खान-पान से आसानी से एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त हो सकता है।
 

  • आंवला-अमरूद, संतरा, जामुन जैसे फलों से विटामिन-सी मिलता है। विटामिन-सी को प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है।
  • गाजर-टमाटर, पालक और दूसरी रंग-बिरंगी सब्जियों में अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं।
  • बादाम, सूरजमुखी के बीज और दूसरे मेवों में विटामिन-ई होता है, जिसे विशेषज्ञ प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट मानते हैं।
  • ग्रीन टी और कुछ अन्य चाय में पॉलीफेनॉल होते हैं, जिन्हें भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are Antioxidants Explained know Benefits and Food Sources
हार्ट हेल्थ के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स - फोटो : Freepik.com

क्रॉनिक बीमारियों से बचाने में मददगार है एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट्स किस तरह से सेहत के लिए जरूरी है, इसे समझने के लिए किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें खाते रहने से आंखों से लेकर दिल की सेहत तक में फायदे हो सकते हैं।
 

  • एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करके दिल की सेहत को ठीक रखने में मदद करते हैं। ये धमनियों को डैमेज होने से बचाते हैं जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
  • ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स को आंखों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद पाया गया है।
  • विटामिन-सी और ई भी कारगर एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को संक्रमण और दूसरी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed