फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: क्या आपको भी महसूस होती रहती है अजीब गंध? ये हाई कोलेस्ट्रॉल का हो सकता है संकेत, ऐसे पहचानें समस्या

Thu, 02 Jun 2022 06:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Jun 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
weird unexplainable smells can be indicator of high cholesterol, know its symptoms and prevention
अजीब गंध की समस्या - फोटो : istock

पिछले दो साल से अधिक समय से जारी वैश्विक कोरोना महामारी ने लोगों की सेहत को कई तरह से प्रभावित किया है। कोरोना वायरस को मुख्यरूप से श्वसन संक्रमण का कारण माना जाता है, क्योंकि यह वायरस सबसे ज्यादा ऊपरी श्वसन तंत्र को लक्षित करता है। यही कारण है कि संक्रमण की स्थिति में लोगों में कई तरह के सांस से संबंधित लक्षण देखे जाते रहे हैं। डेल्टा वैरिएंटस से संक्रमण के दौरान लोगों में स्वाद-गंध से संबंधित दिक्कतें भी अधिक देखी गई थीं। इतना ही नहीं संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों में भी लॉन्ग कोविड के रूप में अजीब तरह के गंध को महसूस करने की शिकायत देखी गई थी, मेडिकल की भाषा में इस तरह की समस्या को फैंटोस्मिया के नाम से जाना जाता है।



गंध की समस्या को कोविड-19 और लॉन्ग कोविड में काफी सामान्य माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित कुछ लोगों में भी इसी तरीके की अजीब गंध आने का अनुभव हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ संकेतकों के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है। कई मामलों में तो बिना विशिष्ट जांच के इनकी पहचान कर पाना और भी कठिन हो जाता है। पर अगर आपको  भी अजीब गंध की दिक्कत महसूस होती आ रही है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का समय पर पता लगाकर गंभीर दिक्कतों से बचाव किया जा सकता है।

weird unexplainable smells can be indicator of high cholesterol, know its symptoms and prevention
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या की पहचान जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो कोलेस्ट्रॉल, शरीर की कोशिकाओं के निर्माण के लिए अति आवश्यक तत्व होता है, हालांकि इसकी अधिकता गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल पर अगर ध्यान न दिया जाए और इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो गंभीर हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें अक्सर ज्यादा लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में इसके प्रारंभिक संकेतों पर ध्यान देकर उसका उचित इलाज और प्रबंधन करना बहुत आवश्यक हो जाता है। 

weird unexplainable smells can be indicator of high cholesterol, know its symptoms and prevention
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को जानिए - फोटो : Pixabay

हाई कोलेस्ट्रॉल में अजीबो-गरीब गंध की समस्या

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कुछ लोगों को अजीबो-गरीब गंध का एहसास होता रह सकता है, भले ही आसपास के लोग इस तरह का अनुभव न कर रहे हों। इस तरह की विचित्र गंध महसूस होने की समस्या को फैंटोस्मिया के रूप में जाना जाता है। यह व्यक्ति में ऑलफेक्ट्री डिस्फंक्शन के कारण होने वाली समस्या है। जिसके चलते लोगों के गंध लेने की क्षमता प्रभावित हो जाती है और इसकी वजह से वातावरण से अजीब तरह की गंध महसूस होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weird unexplainable smells can be indicator of high cholesterol, know its symptoms and prevention
हाई कोलेस्ट्रॉल और  फैंटोस्मिया - फोटो : iStock

हाई कोलेस्ट्रॉल और फैंटोस्मिया का संबंध

अध्ययनों से पता चलता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति वाले कुछ लोगों को फैंटोस्मिया की समस्या हो सकती है। लैरींगोस्कोप जर्नल में प्रकाशित साल 2020 के एक शोध  में भी इस बात की पुष्टि होती है। शोध से पता चलता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार लोगों में फैंटोस्मिया की समस्या होने का जोखिम अधिक हो सकता है। शोध में यह भी बताया गया है कि गंध की यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के जोखिम को समझते हुए सभी लोगों को हाई कोलेस्ट्राल के लक्षणों पर ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
weird unexplainable smells can be indicator of high cholesterol, know its symptoms and prevention
हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत - फोटो : Pixabay

हाई कोलेस्ट्रॉल के इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम होता है, एसे में इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को इसके लक्षणों को लेकर विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी सीने में दर्द, मतली, अत्यधिक थकान, सांस की तकलीफ, गर्दन या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होती रहती है तो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed