{"_id":"61a886e8a56f7f5e68627f4e","slug":"weight-loss-tips-bad-effect-on-body-can-make-you-sick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: वजन घटाने के कुछ तरीकों से हो सकता है साइड इफेक्ट, बीमारी का बढ़ जाता है खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: वजन घटाने के कुछ तरीकों से हो सकता है साइड इफेक्ट, बीमारी का बढ़ जाता है खतरा
शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त वजन की परतें मुश्किलें खड़ी करती हैं। मोटापा अपने आप में कई बीमारियों की जड़ है। खासकर कमर यानी पेट पर चढ़ी चर्बी। वर्तमान में दुनियाभर में यह एक गम्भीर समस्या बन चुका है। विशेषज्ञ बार बार इस बात को लेकर चेता रहे हैं कि बढ़ते वजन को कंट्रोल नहीं किया तो कई गम्भीर बीमारियों की आशंका बढ़ सकती है। यहां तक कि कम उम्र वयस्कों और बच्चों में भी मोटापा बड़ी परेशानी के रूप में सामने आने लगा है। हालांकि पिछले कुछ ही समय में फिटनेस को लेकर लोग सतर्क हुए हैं। खासतौर पर कोरोना के आने के बाद। मुश्किल यह है कि अधिकांश लोग वजन घटाने के लिए बिना सलाह लिए उपाय करने लगते हैं। जरूरी है कि जो भी उपाय आप अपना रहे हों वह आपके शरीर के हिसाब से तय हो, ताकि वजन भी ठीक से कम हो और कोई दिक्कत भी न आये। जानिए कहां करते हैं लोग गलती।
2 of 5
वजन कम करने के उपाय
- फोटो : Pixabay
एक दिन में नहीं घटता वजन:
अगर कोई आपको ये गारंटी देता है कि वह एक हफ्ते या कुछ दिनों में आपका वजन चमत्कारिक रूप से बिना किसी नुकसान के कम कर देगा तो सम्भल जाएं। वजन घटाना ऐसी प्रक्रिया है जो समय लेती हैं। इसमें भी सबसे खास बात होती है इस प्रक्रिया की निरंतरता। अगर आप रूटीन को लगातार नहीं बनाए रखते तो घटा हुआ वजन फिर से बढ़ सकता है। इसके अलावा हर इंसान के शरीर की अपनी एक प्रकृति होती है।किसी एक तरीके से अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने में कामयाब हुआ तो वही सबके लिए काम करेगा ये जरूरी नहीं। इसलिए वजन घटाने के लिए हमेशा सही तरीके और सलाह का रास्ता ही चुनना बेहतर है। आमतौर पर लोग वजन घटाने की दिशा में जो गलत कदम उठाते हैं, वे इस प्रकार हैं-
3 of 5
वजन कम करने के उपाय
- फोटो : iStock
-भूखे रहकर वजन घटाने की कवायद अधिकांशतः लड़कियां और महिलाएं करती हैं। उन्हें लगता है कि ये सख्त डाइटिंग उनका वजन चमत्कारी रूप से कम कर देगी। वजन कम हो भी जाता है लेकिन शरीर को काफी नुकसान पहुंचाकर। लम्बे समय तक भूखे रहने या बहुत कड़क डाइटिंग से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। इससे शरीर का शुगर लेवल भी गड़बड़ा सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी असंतुलित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वजन कम करने के उपाय
- फोटो : Pixabay
-किसी परिचित, दोस्त या सेलिब्रिटी की देखा-देखी अपनाए जाने वाले डाइट प्लान भी आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं। जरूरी नहीं कि जिस डाइट ने दूसरों पर सही असर किया वही आप पर भी करें। इससे शरीर के पोषण का स्तर असंतुलित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
वजन कम करने के उपाय
- फोटो : iStock
-अगर आपको लगता है कि बाजार में मिलने वाले सभी लो कैलोरी, कैलोरी फ्री, लो फैट फ़ूड और शुगर फ्री खाद्य डाइटिंग में हेल्प करेंगे तो आप गलत सोचते हैं। इस तरह की चीजों में मौजूद कैमिकल्स शरीर के भीतर के अंगों के काम करने के तरीके को गड़बड़ा सकते हैं। उसकी बजाय अगर आप अपने भोजन में संतुलित मात्रा में घी का प्रयोग करते हैं तो भी कोई समस्या नहीं होगी।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।