साफ पानी और स्वस्थ खाना, इंसान के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। साफ पानी नहीं पीने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण भारत में होने वाली एक बड़ी और जानलेवा बीमारी का नाम फ्लोरोसिस है। यह बीमारी ज्यादा फ्लोराइड वाला पानी पीने से होती है। दरअसल, फ्लोराइड पानी में मिलने वाला एक तत्व है, जिसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इस बीमारी की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इसकी वजह से दांत और हड्डियां टेढ़ी हो जाती हैं। हालांकि हाल ही में सरकार ने लोकसभा में बताया कि देश में इस बीमारी के मामले घट रहे हैं और इसकी वजह ये है कि अब पहले की अपेक्षा अधिक लोगों को साफ पानी पीने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में...
साफ पानी नहीं पीने से होती है यह जानलेवा बीमारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरोसिस के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण बहुत ही आम हैं और ये आसानी से दिख जाते हैं। इंडिया वाटर पोर्टल के मुताबिक, हाथों और पैरों का आगे की तरफ या पीछे की तरफ मुड़ जाना, दांतों में पीलापन, जोड़ों में दर्द और पेट का भारी रहना, इस बीमारी के लक्षणों में शामिल हैं।
फ्लोरोसिस से बचाव के उपाय
पानी की जांच कराएं
- आप पीने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल करते हैं, पहले उसकी जांच कराएं कि कहीं उसमें फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा तो नहीं है। आप खुद से भी इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए पानी में उस केमिकल को मिलाएं, जिसका इस्तेमाल पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए किया जाता है। अगर पानी पीला हो जाता है तो समझ लीजिए कि उसमें फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा है और अगर पानी का रंग गुलाबी हो जाता है तो इसका मतलब है कि उस पानी में फ्लोराइड की मात्रा कम है।
फिल्टर किया हुआ पानी पिएं तो ज्यादा बेहतर
- इस बीमारी से बचने के लिए सबसे बेहतर उपाय ये है कि आप फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। आप घर में भी फिल्टर लगा सकते हैं या आजकल तो फिल्टर किए हुए बोतलबंद पानी तो गांवों में भी मिलने लगे हैं, आप चाहें तो उसे मंगा सकते हैं।
खून और यूरिन की जांच कराएं
- अगर आपको लगता है कि फ्लोराइड कहीं आपके शरीर में तो नहीं प्रवेश कर गया है, तो इसके लिए आप सबसे पहले अपने खून और यूरिन की जांच कराएं। अगर शरीर में फ्लोराइड की मात्रा 0.05एमजी/1 है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आप पहले ही सतर्क हो जाएं।