फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साफ पानी नहीं पीने से होती है यह जानलेवा बीमारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Mon, 19 Oct 2020 12:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Water related disease Fluorosis Symptoms Causes and prevention in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साफ पानी और स्वस्थ खाना, इंसान के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। साफ पानी नहीं पीने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण भारत में होने वाली एक बड़ी और जानलेवा बीमारी का नाम फ्लोरोसिस है। यह बीमारी ज्यादा फ्लोराइड वाला पानी पीने से होती है। दरअसल, फ्लोराइड पानी में मिलने वाला एक तत्व है, जिसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इस बीमारी की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इसकी वजह से दांत और हड्डियां टेढ़ी हो जाती हैं। हालांकि हाल ही में सरकार ने लोकसभा में बताया कि देश में इस बीमारी के मामले घट रहे हैं और इसकी वजह ये है कि अब पहले की अपेक्षा अधिक लोगों को साफ पानी पीने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में... 

Water related disease Fluorosis Symptoms Causes and prevention in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फ्लोरोसिस के लक्षण

इस बीमारी के लक्षण बहुत ही आम हैं और ये आसानी से दिख जाते हैं। इंडिया वाटर पोर्टल के मुताबिक, हाथों और पैरों का आगे की तरफ या पीछे की तरफ मुड़ जाना, दांतों में पीलापन, जोड़ों में दर्द और पेट का भारी रहना, इस बीमारी के लक्षणों में शामिल हैं। 

Water related disease Fluorosis Symptoms Causes and prevention in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फ्लोरोसिस से बचाव के उपाय

पानी की जांच कराएं

  • आप पीने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल करते हैं, पहले उसकी जांच कराएं कि कहीं उसमें फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा तो नहीं है। आप खुद से भी इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए पानी में उस केमिकल को मिलाएं, जिसका इस्तेमाल पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए किया जाता है। अगर पानी पीला हो जाता है तो समझ लीजिए कि उसमें फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा है और अगर पानी का रंग गुलाबी हो जाता है तो इसका मतलब है कि उस पानी में फ्लोराइड की मात्रा कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water related disease Fluorosis Symptoms Causes and prevention in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिल्टर किया हुआ पानी पिएं तो ज्यादा बेहतर 

  • इस बीमारी से बचने के लिए सबसे बेहतर उपाय ये है कि आप फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। आप घर में भी फिल्टर लगा सकते हैं या आजकल तो फिल्टर किए हुए बोतलबंद पानी तो गांवों में भी मिलने लगे हैं, आप चाहें तो उसे मंगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Water related disease Fluorosis Symptoms Causes and prevention in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून और यूरिन की जांच कराएं 

  • अगर आपको लगता है कि फ्लोराइड कहीं आपके शरीर में तो नहीं प्रवेश कर गया है, तो इसके लिए आप सबसे पहले अपने खून और यूरिन की जांच कराएं। अगर शरीर में फ्लोराइड की मात्रा 0.05एमजी/1 है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आप पहले ही सतर्क हो जाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed