फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शारीरिक-मानसिक फिटनेस के लिए बहुत आवश्यक है वॉकिंग, पर कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी गलतियां?

Sun, 22 May 2022 11:15 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 May 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
Walking Health Benefits in hindi, Take Care These Things While Walking
रोजाना वॉक करने के फायदे - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। व्यायाम करने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है जिससे अंगों में रक्त का संचार ठीक रहने के साथ मांसपेशियां स्वस्थ बनी रहती हैं। हालांकि समय के अभाव में ज्यादातर लोगों के लिए रोजाना व्यायाम कर पाना थोड़ा कठिन हो जाता है, ऐसे लोगों के लिए नियमित रूप से वॉक करने की आदत बनाना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।



वॉक करने या चलने की आदत, शरीर की लगभग सभी बड़ी मांसपेशियों में सक्रियता बढ़ाने के साथ फिटनेस को ठीक बनाए रखने में काफी मददगार है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय की बीमारियों पर नजर डाली जाए तो ज्यादातर समस्याओं के लिए सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि गतिहीन जीवनशैली को मुख्य कारक के तौर पर देखा जाता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्याओं को दूर करने में रोजाना कुछ देर चलने की आदत आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। अध्ययनों में यहां तक भी कहा गया है कि रोजाना वॉक करने की आदत शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने का भी अच्छा तरीका हो सकता है।

आइए रोजाना वॉक करने के फायदे और इससे संबंधित गलतियों के बारे में जानते हैं।

Walking Health Benefits in hindi, Take Care These Things While Walking
वॉक करने की बनाएं आदत - फोटो : iStock

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार

रोजाना वॉक करने की आदत आपके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है। दिन में कम से कम 30 मिनट चलना कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को लगभग 19 प्रतिशत तक कम कर सकता है। आप प्रतिदिन चलने की अवधि या दूरी बढ़ाते हैं तो यह जोखिम और भी कम हो सकता है।

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ वॉक करने की आदत मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मददगार है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह चिंता, अवसाद और नकारात्मक सोच को कम करने में मदद कर सकती है।

Walking Health Benefits in hindi, Take Care These Things While Walking
रोजाना वॉक करने के लाभ - फोटो : Pixabay

रोजाना वॉक की आदत के अन्य फायदे

आमतौर पर शारीरिक गतिविधि का जिक्र आते ही इसे जटिल अभ्यास और जिम के व्यायाम से जोड़ दिया जाता है, हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं है। रोजाना ब्रिस्क वॉक जैसे आसान अभ्यास भी आपको स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकते हैं। रोजाना वॉक करने की आदत बनाकर आपको इस तरह के लाभ हो सकते हैं।

  • स्वस्थ वजन बनाए रखने और शरीर की चर्बी कम करने में सहायक।
  • हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार।
  • कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार करने में सहायक।
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है।
  • मांसपेशियों की सहनशक्ति में सुधार होता है।
  • ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
  • मूड, अनुभूति, स्मृति और नींद में सुधार होता है। 
  • शारीरिक संतुलन और समन्वय में बेहतर होता है। 
  • प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Walking Health Benefits in hindi, Take Care These Things While Walking
सभी उम्र के लोगों के लिए वॉक करना जरूरी - फोटो : Pixabay

ऐसी गलतियां  न करें

अक्सर देखा जाता है कि वॉक करने के दौरान लोग कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है।

पहला- सिर झुकाकर न चलें। अपने सिर, गर्दन, पीठ और कंधों को सीधी मुद्रा में रखें ताकि आप ठीक से सांस ले सकें। वॉक करने के दौरान दूसरी चीजों जैसे गपशप करना, फ़ोन पर ब्राउजिंग करने जैसी अन्य गतिविधियों से बचें। इससे एकाग्रता में कमी आती है। वॉक के बाद अपने पैर की मांसपेशियों को थोड़ा स्ट्रेच जरूर करें। 

विज्ञापन
Walking Health Benefits in hindi, Take Care These Things While Walking
वॉकिंग टिप्स का रखें ध्यान - फोटो : istock

वॉक करने के सुरक्षित टिप्स

वॉक करने के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन उपायों का ध्यान रखें।

  • यदि आप शाम या सुबह के समय टहलते हैं तो इस आदत को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें। 
  • पैरों को आराम देने वाले जूते पहनें।
  • ढीले, आरामदायक कपड़े पहनें।
  • हाइड्रेट रहने के लिए टहलने से पहले भरपूर पानी पिएं।
  • धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाकर वॉक करें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed