फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: विटामिन बी-12 की कमी के कारण सिर और कानों में हो सकती हैं ऐसी दिक्कतें, जानिए बचाव के तरीके

Fri, 07 Jan 2022 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jan 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency symptoms ringing ears, all you need to know
विटामिन बी-12 की कमी की समस्या - फोटो : Pixabay

शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों के सेवन करने की आवश्यकता होती है। विटामिन-बी 12, ऐसा ही एक पोषक तत्व है जिसे शरीर के लिए बहुत आवश्यक माना जाता रहा है। विटामिन बी12 पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और डीएनए के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है। अंडे, दूध, दही-पनीर, चिकन, ट्यूना जैसी मछलियों को इसका बेहतर स्रोत माना जाता है। चूंकि मांसाहार वाली चीजों में इस विटामिन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में शाकाहारी लोगों में अक्सर इस आवश्यक पोषक तत्व की कमी पाई जाती है।



शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के कारण कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। सामान्यतौर पर ऐसे में लोगों को खून की कमी, थकान, सांस फूलने, याददाश्त और संतुलन संबंधी दिक्कतें हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में विटामिन बी-12 की कमी के शरीर के अन्य अंगों पर नजर आने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं।

vitamin b12 deficiency symptoms ringing ears, all you need to know
विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण - फोटो : iStock

कानों और सिर में लक्षण
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन बी12 की कमी के कारण पर्निसियस एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में लोगों को सिर में तेज दर्द, कान बजने या टिनटिस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।  इसके अतिरिक्त, रोगियों में विटामिन बी12 की कमी के कारण बेहोशी की अनुभूति, दिल की धड़कनों में अनियमितता, सुस्ती और भूख न लगने जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। 

vitamin b12 deficiency symptoms ringing ears, all you need to know
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का असर - फोटो : Pixabay

गंभीर समस्याओं का बन सकती है कारण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्त परीक्षण के माध्यम से विटामिन बी-12 की कमी के जोखिमों का पता लगाया जा सकता है। यह स्थिति शुरुआती दिनों में तो बहुत गंभीर नहीं लगती है, हालांकि अगर ध्यान न दिया जाए तो तंत्रिका तंत्र की गंभीर समस्याओं के विकास के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसके गंभीर मामलों में लोगों को रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या या याददाश्त की गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b12 deficiency symptoms ringing ears, all you need to know
रक्त की जांच से करिए निदान - फोटो : Pixabay

समय पर निदान और इलाज जरूरी
विटामिन बी-12 की कमी का समय पर निदान और उपचार महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी गंभीर कमी की स्थिति में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से आपके दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं, ऐसे में इसकी कमी के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन
vitamin b12 deficiency symptoms ringing ears, all you need to know
विटामिन बी-12 वाले आहार - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 की कमी कैसे दूर करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन बी-12 की कमी को दूर करना आसान है, इसके लिए हमें अपने आहार में उन चीजों के सेवन को बढ़ा देना चाहिए जिनमें इस विटामिन की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके अतिरिक्त डॉक्टर की सलाह पर आप विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं, हालांकि आहार के माध्यम से इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। मांसाहार और शाकाहार, दोनों में ही कई ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जिससे इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed