फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: 'गिलोय के सेवन से डैमेज हो सकता है लिवर !' जानिए क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई?

Sat, 19 Feb 2022 05:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
viral message fact check, does giloy cause liver damage
गिलोय के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

कोरोना संक्रमण के इस दौर में हम सभी ने कई सारी ऐसी चीजों का सेवन किया जिसे इम्युनिटी पावर को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता रहा है। शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने के लिए इस दौरान आयुर्वेद ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आयुर्वेद में कई सारी ऐसी जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है जिनका सेवन शरीर को अंदुरुनी शक्ति प्रदान करने के साथ बीमारियों से लड़ने की भी ताकत देता है, गिलोय ऐसी ही एक औषधि है। कोरोना के इस दौर में शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए गिलोय के काढ़े का सेवन किया गया। हालांकि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज ने लोगों को भ्रम में डाल दिया है।



वायरल संदेश में कहा जा रहा है कि गिलोय का अधिक सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है। यह लिवर की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है, इतना ही नहीं गंभीर स्थितियों में इसके कारण लिवर डैमेज का भी खतरा हो सकता है। क्या वास्तव में दिव्य औषधि मानी जा रही गिलोय इस तरह की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है?  आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।

viral message fact check, does giloy cause liver damage
क्या लिवर की बीमारी का कारण बन सकता है गिलोय? - फोटो : Pixabay

गिलोय से लिवर की बीमारियों का दावा
आयुर्वेद में गिलोय के सेवन को लेकर तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। इम्युनिटी पावर को बढ़ाने से लेकर, पाचन को ठीक रखने और एलर्जी की दिक्कतों को कम करने के लिए गिलोय के सेवन को लाभदायक माना जाता रहा है। हालांकि वायरल संदेश में गिलोय के लिवर पर हानिकारक प्रभावों का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट किया है, आइए इस बारे  में जानते हैं।

viral message fact check, does giloy cause liver damage
गिलोय को लेकर वायरल संदेश - फोटो : istock

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?
आयुष मंत्रालय ने ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि, आयुर्वेद में गिलोय को कायाकल्प करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। कोविड-19 की चिकित्सा और इससे बचाव के लिए भी गिलोय के सेवन के लाभ के बारे में पता चलता है। गिलोय मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों के इलाज में भी सहायक है। सोशल मीडिया पर गिलोय के सेवन से लिवर की बीमारियों के खतरे को लेकर वायरल संदेश महज अफवाह है। गिलोय का सेवन करना पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
viral message fact check, does giloy cause liver damage
आयुष मंत्रालय का क्या कहना है? - फोटो : pixabay

मंत्रालय ने किया स्पष्ट
आयुष मंत्रालय ने लिवर पर गिलोय के हानिकारक प्रभाव के दावों का खंडन करते हुए कहा कि गिलोय का सेवन करना सेहत के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है, इससे किसी भी तरह का जहरीला प्रभाव नहीं है। पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में वर्षों से इस औषधि को प्रयोग में लाया जाता रहा है, कोविड-19 के दौर में इसका उपयोग और बढ़ा है। समग्र स्वास्थ्य लाभों को ध्यान में रखते हुए गिलोय के विषाक्त होने का दावा पूरी तरह से झूठ है, लोगों को इससे भ्रमित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
viral message fact check, does giloy cause liver damage
गिलोय के सेहत के लिए फायदे - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य
अमर उजाला से बातचीत में आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष कहते हैं, वर्षों से गिलोय का सेवन कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए लोगों ने काढ़े के रूप में इसका सेवन किया। वैसे तो इसके सेवन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है, हालांकि इसका अधिक सेवन करने वाले लोगों को मितली जैसी दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। पर गिलोय के कारण लिवर डैमेज जैसी समस्या होना बिल्कुल झूठ है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed