फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो हो सकते हैं टाइफाइड के शिकार, जानिए बचने के उपाय

Sat, 11 May 2019 11:27 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 11 May 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
typhoid fever diagnosis know symptoms treatment and vaccines
गर्मी की शुरुआत होते ही कई बीमारियां तेजी से फैलने लगती हैं। इन महीनों में टाइफाइड के मरीजों की भी संख्या भी काफी बढ़ रही है। ये आम बुखार की तरह नहीं होता बल्कि गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है इसलिए नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। सही समय पर इलाज ना होने के कारण जान जाने का भी खतरा रहता है। आगे की स्लाइड में जाने इस मौसम में टाइफाइड जैसी बीमारी से कैसे बचाव करें। 


 
typhoid fever diagnosis know symptoms treatment and vaccines

टाइफाइड बुखार सालमोनेला टायफी नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यह बैक्टीरिया दूषित पानी एवं संक्रमित खाद्य पदार्थों में ही पनपते हैं। साथ ही यह बैक्टीरिया पानी में लंबे समय तक जीवित रहने में समर्थ भी होते हैं। जिसके कारण दूषित पानी या संक्रमित भोजन सेवन करने से टाइफाइड होता है।
 



 
typhoid fever diagnosis know symptoms treatment and vaccines
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व भर में प्रतिवर्ष 1 से 2 करोड़ लोग टाइफाइड के शिकार होते हैं। जिनमें लगभग 13 लाख से अधिक लोगों की सही समय पर ईलाज नहीं मिलने के कारण जान चली जाती है। तेज बुखार, शरीर में अकड़न और दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और भूख ना लगना इसके लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको ऐसा कुछ हो तो इसे नजरअंदाज ना करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
typhoid fever diagnosis know symptoms treatment and vaccines
ऐसे करें बचाव 
-दूषित पानी एवं संक्रमित या बासी भोजन खाने से बचें। 
-बाहर का खाना खाने से बचें। 
-बाहर बिकने वाले खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों का सेवन ना करें। 
 
विज्ञापन
typhoid fever diagnosis know symptoms treatment and vaccines
-फल या सब्जी को हमेशा साफ पानी से धोएं।     
-बाहर मिलने वाले बर्फ का इस्तेमाल ना करें। 
-खाना खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं। 
-बिना चिकित्सकीय सलाह के बुखार की दवा ना खाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed