फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! कंधे के दर्द को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है डायबिटीज

Sat, 11 May 2019 10:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 11 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
frozen shoulder harmful for health causes diabetes

अधिकतर लोगों को सो कर उठने के बाद कंधों में जकड़न या दर्द महसूस होता है। आप इसे छोटी बात समझकर नजरअंदाज बेशक कर देते होंगे लेकिन ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें की कंधों में दर्द सिर्फ गलत तरह सोने या तकिए के कारण नहीं होता इसका मतलब है कि आपको डायबिटीज की शिकायत भी हो सकती है। इसे फ्रोजेन शोल्डर भी कहते हैं। जानिए डायबिटीज से इसका क्या संबंध है। 


 

 

frozen shoulder harmful for health causes diabetes

फ्रोजन शोल्डर यानी कंधे की अकड़न ऐसी स्थिति है, जो आपके कंधों के जोड़ को प्रभावित करती है। इससे आमतौर पर कंधे में दर्द होता है और कंधा सख्त महसूस होता है। कंधे में दर्द धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। कंधे को हिलाना तक मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज की परेशानी के रूप में फ्रोजन शोल्डर बहुत कम जाना जाता है। यह ऐसा लक्षण है जिसके बारे में आंखों की रोशनी चली जाना, नर्व डैमेज होना, किडनी समस्या या अन्य की तुलना में चर्चा कम ही होती है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि डायबिटीज का सीधा संबंध विटामिन डी और कैल्शियम की कमी, प्रतिरक्षा में कमी और ओस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) से है। 

 

frozen shoulder harmful for health causes diabetes

50 साल या इससे अधिक की उम्र वाले लोग जिन्हें फ्रोजन शोल्डर की शिकायत हो। उन्हें निश्चित रूप से डायबिटीज का चेकउप करा लेना चाहिए। कंधों में अकड़ या फ्रोजन शोल्डर इसलिए होता है क्योंकि आप एक्सरसाइज नहीं करते। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें कभी फ्रोजन शोल्डर नहीं होता। आपको तुरंत डायबिटीज की जांच करानी चाहिए। इसका इलाज शुगर व डाइट कंट्रोल और फिजियोथेरेपी से हो जाता है। जब तक अत्यंत गंभीर मामला न हो इसमें दवाई या सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। बिना किसी सुधार के सालों तक चला जा सकता है। आराम के लिए दर्द वाली जगह पर 15 मिनट के लिए हीटिंग पैड का दिन में दो या तीन बार प्रयोग कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
frozen shoulder harmful for health causes diabetes
फ्रोजन शोल्डर के लिए एक्सरसाइज
फीजियोथेरेपिस्ट की सलाह के अनुसार कुछ आसान एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं। 
तौलिए को खींचना
तीन फीट लंबे तौलिये के एक सिरे को अपने पीछे से पकड़ें और इसके विपरीत सिरे को दूसरे हाथ से पकड़ें। तौलिए को टेढ़ा (हॉरिजोंटल) करके पकड़ें। बिना दर्द वाले बाजू से दूसरे प्रभावित बाजू को ऊपर की तरफ ले जाएं।

 
विज्ञापन
frozen shoulder harmful for health causes diabetes
क्रॉस बॉडी रिच

अपने बिना दर्द वाली बाजू से प्रभावित बाजू को कोहनी से उठाएं।  इसे अपने शरीर से ऊपर की तरफ लाएं। अपने कंधे को खींचने में हल्का दबाव डालें। इसे करीब 15 से 20 सेकंड तक खींच कर रखें। इस बात को गाठ बांध लें कि आपको हल्का स्ट्रेच करना है जिससे कि आपके कंधों में ज्यादा खिंचाव न आए। अगर इसके बाद भी दर्द बना रहता है या बढ़ता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed