टैटू हमेशा से स्टाइल स्टेटमेंट रहा है पर बदलते वक्त के साथ टैटू कब जज्बातों का जरिया बन गया इसका पता ही नहीं चला। आजकल के युवा अपने प्यार को जाहिर करने के लिए टैटू करा रहे हैं। ताकि वो अपने चाहने वाले को बता सके कि वो उनसे कितना मोहब्बत करते हैं। कोई मां-बाप के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए टैटू बनवाता है कोई अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए टैटू बनावता है तो कोई भगवान के प्रति श्रद्धा दिखाने के लिए टैटू बनवाता है। आजकल टैटू में कई स्टाइल आ चुके हैं आइए जानते हैं क्या खास है।
कुछ कपल्स भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे में उनकी डिमांड ऐसे टैटू बनाने की होती है जो उनके रिश्ते का मतलब बताए। खासकर जिसके कुछ न कुछ अच्छे मायने हों। इसलिए आजकल कपल्स मीनींगफूल टैटू बनवा कर अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर कर रहे हैं।
पिछले कुछ समय से टैटू पार्लर की ओर युवा तेजी से रुख कर रहे हैं। वह हमेशा ट्रेंडी टैटू बनवाना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आजकल हाफ एंड हाफ टैटू काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक ही टैटू के दो पार्ट होते हैं। उसका एक हिस्सा एक लड़की के हाथ पर तो टैटू का दूसरा हिस्सा लड़के के हाथ पर डिजाइन किया जाता है। हाफ एंड हाफ टैटू में पजल्स, हार्ट, एंकर ऐंड वील्स के साथ-साथ तीर और दिल के निशान जैसे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं।
कुछ कपल्स जो एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। वे अपने पार्टनर को बेहतरीन और जिंदगीभर का यादगार गिफ्ट देने के लिए पोट्रेट टैटू के ऑप्शन पर जा रहे हैं। इस टैटू में कपल्स एक-दूसरे के हाथ में अपनी फोटो बनवाते हैं। पोट्रेट टैटू को बहुत कम लोग बनवाते हैं। जो लोग अपने पार्टनर के साथ जिंदगीभर साथ निभाना चाहते हैं या फिर न्यूली मैरिड कपल पोट्रेट टैटू बनवाते हैं।
कई ऐसे लोग कवरअप टैटू करा रहे हैं ताकि उनका पहले का टैटू खत्म हो सके। कभी-कभी लोग अपने पार्टनर के लिए टैटू बनवाते हैं लेकिन ब्रेकअप होने के बाद वो अलग हो जाते हैं। ऐसे में जब नए पार्टनर मिलते हैं तो पुराने पार्टनर के लिए बनवाए गए टैटू को कवर करने के लिए कवरअप टैटू कराया जा रहा है।