फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इन चीजों के सेवन की डाल लीजिए आदत, बुढ़ापे तक बनी रहेगी आंखों की रोशनी

Sun, 20 Mar 2022 11:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Mar 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
tips to maintain eye health, How to improve vision naturally
आंखों की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : Pixabay

अक्सर माना जाता रहा है कि उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कम होती जाती है। इतना ही नहीं 50 की आयु के बाद सामान्यतौर पर मोतियाबिंद जैसी आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर कम आयु से ही स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार के सेवन की आदत बना ली जाए तो बुढ़ापे तक आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञों का मानना है कि आहार की समस्या आंखों की सेहत को अधिक प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी लोगों को नियमित आहार में जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करना चाहिए। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आंखों से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों के खतरे से बचे रहने और लंबे समय तक आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन अवश्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन (एओए) और अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (एएओ) जैसे संगठन आंखों की सेहत के लिए पोषक तत्वों के सेवन की  सिफारिश करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करके आप आंखों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

tips to maintain eye health, How to improve vision naturally
आंखों के लिए जरूरी है विटामिन्स का सेवन - फोटो : Pixabay

मछली खाना है फायदेमंद
आंखों को सेहतमंद रखने और लंबे समय तक रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए आहार में तमाम तरह की मछलियों को शामिल करना विशेष लाभकारी हो सकता है। मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत मानी जाती हैं। मछलियों की त्वचा और पेट में तेल होता है जो शरीर के लिए आवश्यक ओमेगा-3 की पूर्ति करने में सहायक हो सकता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मछली का तेल आंखों में सूखपेन की समस्या से राहत दिला सकती है। 

tips to maintain eye health, How to improve vision naturally
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

खट्टे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां
खट्टे फल विटामिन-सी और हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट्स और खनिजों से भरपूर होती हैं। आंखों की सेहत के लिए विटामिन-ई वाली चीजों का भी अधिक सेवन किया जाना चाहिए। इसके अलावा विटामिन-सी उम्र से संबंधित आंखों की क्षति को रोकने में कारगर मानी जाती है। पत्तेदार हरी सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतरीन बनाए रखने में काफी सहायक मानी जाती हैं। इनका सेवन आंखों की कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips to maintain eye health, How to improve vision naturally
गाजर खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर
गाजर खाना, आंखों के लिए सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। गाजर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होती है। बीटा कैरोटीन गाजर को नारंगी रंग देता है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में आवश्यक भूमिका निभाता है। यह रोडोप्सिन नामक प्रोटीन का एक घटक है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। आहार के माध्यम से विटामिन-ए वाली चीजों की पूर्ति करके आंखों से संबंधित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। 

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed