{"_id":"5ffbecb98ebc3e34462c6936","slug":"this-is-the-complete-process-of-getting-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जान ले ये बातें, यहां समझें क्या है पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जान ले ये बातें, यहां समझें क्या है पूरी प्रक्रिया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत ने पूरी तरह अपनी कमर कस ली है। देश में 16 जनवरी 2020 से वैक्सीनेशन यानी कोरोना का टीका लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले देश में ड्राई रन किया गया, जिसमें देखा गया कि आखिर जब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी तो किस तरह की कठिनाईयां सामने आ सकती हैं। लेकिन क्या आप टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, शायद नहीं तो चलिए आपको कोरोना का टीका लगने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। ताकि जब आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जाएं, तो आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दरअसल, भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन देने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना वैक्सीन को सेंटर तक पहुंचाने से लेकर, लोगों को ये वैक्सीन देने और उनकी देखभाल तक हर एक चीज को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी की है। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या न खड़ी हो। टीका लगाने की पूरी प्रक्रिया को कोविन ऐप के जरिए पूरा किया जाएगा। इस ऐप में हर एक चीज की जानकारी रखी जाएगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस कोविन ऐप को डिजिटल प्लेटफॉर्म से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें कोरोना का टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं जिसको भी कोरोना वैक्सीन लेनी है उसको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद उस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे बताया जाएगा कि उसे कौन से सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके बाद उस व्यक्ति को अपना फोन लेकर उस टीका स्थल पर पहुंचना होगा, जहां के बारे में उसके फोन में बताया होगा। यहां शख्स की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर शख्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद शख्स को उसके फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद शख्स को दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इसके बाद जब सूची से शख्स का मिलान हो जाएगा यानी पूरी तसल्ली हो जाएगी कि वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति वहीं है जिसे ये लगनी है, तभी आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शख्स को तीसरी टेबल यानी वहां भेजा जाएगा जहां पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इसके बाद जब वैक्सीन लग जाएगी तो आधे घंटे तक आपको वहीं देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद जब आप सामान्य हो जाते हैं तब आपको घर भेज दिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।