पैट्रिक पोलेस्टर 50 साल के हैं। उन्होंने आसान तरीके से 18 किलो वजन घटाया है। टेक्सास में रहने वाले पैट्रिक के तीन बच्चे हैं। कभी उनका वजन 225 किलो से ज्यादा था जो उनके लिए हर वक्त मुसीबत का सबब बना रहता था। लेकिन पैट्रिक ने बेहद साधारण तरीके से वजन घटाया और अपने मोटापे पर काबू पाया। आइए जानते हैं पैट्रिक ने कैसे अपना वजन कम किया..
225 किलो का था यह शख्स, तीन महीने में घटाया 18 किलो वजन और दिए ये टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैट्रिक सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से वह अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते थे जिस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। इससे पैट्रिक को कई तरह की स्वास्थ्य समस्या होने लगी। इसके बाद पैर्टिक ने वजन घटाने की ठानी और बिना सप्लीमेंट और दवाओं के 18 किलो से ज्यादा वजन कम किया। अगली स्लाइड में पढ़िए पैट्रिक ने वजन घटाने के लिए क्या किया
पैट्रिक कहते हैं उन्होंने वक्त निकालकर सप्ताह में चार दिन 30 मिनट का वर्क आउट किया। इसके बाद उन्होंने न्यूट्रिशन के सहारे अपना वजन घटाया। वर्क हाउट के साथ ही पैट्रिक ने सबसे पहले अपने खानपान के आदत में सुधार किया और हेल्दी खाना लेना शुरू किया।
पैट्रिक ने अपने खाने में सलाद और पौष्टिकता से भरपूर चीजें ली और शराब और ब्रेड के साथ ही जंक फूड खाने की आदत पर भी रोक लगाई। पैट्रिक कहते हैं अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी खानपान की आदतों को बदलने की जरूरत है। पैट्रिक ने सबसे पहले शराब के सेवन पर रोक लगाई और धीरे-धीरे उनका वजन घटने लगा।