यूरिन इंफेक्शन मूत्राशय की नली में संक्रमण या सूजन होने को कहा जाता है। ये परेशानी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा होती है। सही से पानी न पीना और लंबे समय तक मूत्र को रोककर रखने के कारण भी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा मधुमेह, गर्भवास्था औऱ मोनोपॉज के समय भी यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। इसमें बार-बार यूरिन आना, यूरिन में जलन होना, यूरिन के साथ खून आना, पेड़ू या पेट के निचले हिस्से में दर्द रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि कुछ घरेलू उपायों को करके आप यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।
यूरिन इंफेक्शन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन