फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये चार साग बनाएं रखेंगे आपकी सेहत, कई रोगों का होगा निवारण

Fri, 18 Oct 2019 05:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 18 Oct 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
These greens vegetables is helpful for prevention of many diseases
- फोटो : social media

सर्दी के मौसम में बाजार हरी सब्जियों से भरा रहता है। इस समय बाजार में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं। सरसों, पालक, बथुआ, चौलाई, मेथी आदि सर्दी के मौसम की में अधिक पाए जाते हैं।  हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। हरी सब्जियों का सेवन करने से कई रोगों से बचा जा सकता है। हरी सब्जियों में अधिक मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए डॉक्टर भी हरी सब्जी को खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं हरी सब्जियां खाने से हमारे शरीर को क्या लाभ मिलते हैं। 

These greens vegetables is helpful for prevention of many diseases
- फोटो : pixabay
पालक 

पालक का साग सर्दियों में बेहद खाया जाता है। पालक के साग का सेवन करने से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। पालक में  फ्लैवोनाइड कैम्फेरोल तत्व पाया जाता है , जो महिलाओं के ओवरी के कैंसर को कम करने में 40 फीसदी सहायक है। इसके अतिरिक्त पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखते हैं। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसलिए डॉक्टर भी पालक खाने की सलाह देते हैं। पालक खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 

These greens vegetables is helpful for prevention of many diseases
- फोटो : pixabay
मेथी 

सर्दियों के मौसम में हर सब्जियों की पैदावार ज्यादा होती है। मेथी भी हरी सब्जी का एक अच्छा विकल्प है। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, नियासिन, पोटैशियम, आयरन, फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी होते हैं। जिन लोगों को हाई बीपी, डायबिटीज, अपच की समस्या होती है, उन लोगों को मेथी का सेवन करना चाहिए। मेथी के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसी कारण आप  हृदय  रोगों से बचे रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These greens vegetables is helpful for prevention of many diseases
- फोटो : social media
बथुआ

बथुआ भी पोषक तत्वों के मामले में काफी धनी है। बथुए में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बथुए का साग का सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती है। बथुआ पेट दर्द और कब्ज की समस्या को भी दूर करने में सहायक है। हरा साग खाने से शरीर में रक्त संचार अच्छे से होता है। 

विज्ञापन
These greens vegetables is helpful for prevention of many diseases
- फोटो : social media
चौलाई 

चौलाई का साग भी हरी सब्जियों में बेहद मशहूर है। चौलाई में कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, मिनिरल और आयरन पाया जाता है। चौलाई का सेवन करने से शरीर में विटामिन की कमी नहीं होती है। आंखों की समस्या,खून साफ करना, बालों का असमय सफेद होने से बचाना,खून की कमी,मांसपेशियों के निर्माण में चौलाई बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों में श्वेतप्रदर की समस्या पायी जाती है , उन लोगों के लिए चौलाई एक अच्छा विकल्प है। इसके अतिरिक्त यह अर्थराइटिस,बुखार और हृदय संबंधी रोगों को भी दूर करने में मदद करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed