प्रोटीन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन आपके लिए मुख्य सहायक बन सकता है। उच्च प्रोटीनयुक्त फूड से आपको भूख कम लगती है साथ ही आप लंबे समय तक खुद भरा-भरा महसूस करते हैं। प्रोटीन को टूटने में समय लगता है लिहाजा आपको भूख लगने में भी समय लगता है। आइए जानते हैं कौन से फूड से आप प्रोटीन पा सकते हैं, खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और अपना फैट भी घटा सकते हैं।
{"_id":"5cb47395bdec221425447f55","slug":"these-foods-can-help-you-in-weightloss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैली फैट करना चाहते हैं कम, तो इन फूड्स का सेवन करना ना भूलें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बैली फैट करना चाहते हैं कम, तो इन फूड्स का सेवन करना ना भूलें
Mon, 15 Apr 2019 06:51 PM IST
Neelam Tripathi
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Neelam Tripathi
Updated Mon, 15 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीन्स
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरी बीन्स आपके शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो बीन्स आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है। बीन्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा इनमें कैल्शियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर की भी जरूरी मात्रा होती है। बीन्स फॉलिक एसिड का भी एक अच्छा स्त्रोत है। बीन्स में डाइट्री फाइबर होते हैं जो आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखता है।
बादाम
प्रतीकात्मक तस्वीर
बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम आपको ओवरईटिंग से बचाता है ऐसे में अगर आप अपने बढ़ते वजन पर काबू पाना चाहते हैं तो रोजाना एक मुट्ठी बादाम का सेवन आपकी इस इच्छा की पूर्ति कर सकता है। इसके अलावा, भीगे हुए बादाम में विटामिन बी17 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे ये कैंसर खासकर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की शक्ति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी प्रॉडक्ट्स
डिजाइन पिक्चर
डेयरी उत्पाद को कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन भूख को कम कर शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखता है। डेयरी उत्पादों के सेवन से भूख कम लगती है। आप पूर्ण वसा वाले दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डी और दांतों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा। डेयरी प्रॉडक्ट्स में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है।
विज्ञापन
अंडा
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंडा अपने आप में ही एक पूर्ण आहार है। इसका रोजाना सेवन आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देता। अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं साथ ही अनियंत्रित भूख से भी बचना चाहते हैं तो अंडा आपके लिए परफेक्ट फूड बन सकता है। अंडे का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं। अंडे का नाश्ते में सेवन आपको चुस्त और दुरुस्त बनाता है।