फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी ना दें अपने बच्चों को ये 4 तरह का खाना, सेहत पर भारी पड़ सकती है ये गलती

Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
these food combination dangerous for children
baby

बच्चों की हर जिद्द को माता-पिता पूरा करते हैं चाहे वह खाने-पीने की चीजें हो या खिलौनों की। एक हद तक बच्चों की जिद पूरी करना अच्छा भी लगता है, लेकिन क्या आप अपने बच्चे की हर जिद पूरी कर रहे हैं? यदि हां तो आपको भी अपनी इस आदत पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, अपने बच्चों की हर जिद को पूरा करके आप उन्हें उन्हें बीमार कर रहे हैं। खासतौर पर बच्चे के खाने की चीजों की जिद उनके लिए घातक साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो आप उनकी जिद पूरी करते हुए उन्हें खिला रहे हैं तो आप उन्हें बीमार कर रहे हैं।

these food combination dangerous for children
baby

दरअसल, खाने की चीजों को लेकर तो हर बच्चे जिद करते हैं लेकिन कई बार कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन बच्चों की सेहत के  लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इन फूड कॉम्बिनेशंस के कारण बच्चों को पेट दर्द, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड कॉम्बिनेशन अपने बच्चों को न खिलाएं। 

फल और योगर्ट
यह फूड कॉम्बो बेहद ही खतरनाक कॉम्बो है। इस कॉम्बो से जिन टॉक्सिन्स का उत्पादन होता है और यह टॉक्सिंस दस साल से कम बच्चों की आंतों को नुकसान पहुंचाता है। कुछ मामलों में इसके कारण सर्दी-जुकाम, साइनस, कफ या और कोई भी एलर्जी होती है। कभी भी अपने बच्चों को फल खिलाने के एक-दो घंटे के बाद ही दही खिलाएं। 

these food combination dangerous for children
केले का पेड़ - फोटो : Pixabay

केला और दूध
दूध और केले दोनों में ही कई सारे न्यूट्रीशिएंस पाए जाते हैं जो बच्चों के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि इन दोनों चीजों का सेवन बच्चा एक साथ न करे, क्योंकि यह काफी भारी हो जाता है और इससे  आपका बच्चा सुस्त हो सकता है। यही नहीं उसे ज्यादा नींद आने की समस्या शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these food combination dangerous for children
burger coldrink

पिज्जा और सोडा
पिज्जा और सोडा बच्चों का मनपसंद कॉम्बो है, लेकिन इसे खाने से बच्चों की पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। इस कॉम्बिनेशन में स्टार्च, प्रोटीन और कार्बेट्स तीनों ही मौजूद होते हैं जिससे बच्चे को पेट में भारीपन महसूस होगा।

विज्ञापन
these food combination dangerous for children
burger king

बर्गर और फ्रेंच फ्राई
बर्गर और फ्रेंच फ्राई वैसे भी बड़ों को नुकसान पहुंचाता है और ये बच्चों के लिए तो ज्यादा नुकसानदायक है। दोनों ही चीजें फ्राइड होती हैं और इससे ब्लड में शुगर लेवल कम हो जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed