फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हींग के हैं गजब के फायदे, दांत दर्द से लेकर ब्लड प्रेशर में आ सकती है काम

Fri, 05 Feb 2021 08:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
These are wonderful benefits of asafetida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे किचन में कई तरह के मसाले होते हैं, जो हमारे खाने को नया स्वाद और उसे हेल्दी बनाने में अहम रोल निभाते हैं। अगर यूं कहे कि मसालों के बिना खाना अधूरा है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। जीरा, हल्दी, नमक, अजवाइन, गर्म मसाला आदि। ये सभी हमारे रोज के इस्तेमाल होने वाले मसालों में से एक है। इन्हीं में से एक है हींग, जो कि हमारे खाने को सिर्फ स्वाद और नई महक देने काम नहीं करती बल्कि ये कई रोगों को उपचार करने में भी कारगर मानी जाती है। तो चलिए आपको हींग के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताते हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं।

These are wonderful benefits of asafetida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम अपने दांतों को रोजाना टूथपेस्ट की मदद से साफ करते हैं, लेकिन कई बार हमारे दांतों में दर्द या अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। लेकिन इन सब समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद हींग कर सकती है। हींग में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो दांतों की दर्द की समस्या और संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। आप हींग को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इस गुनगुने पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको दांतों के दर्द में आराम मिल सकता है।

These are wonderful benefits of asafetida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे कानों में कई बार दर्द होता है, ऐसे में कई दवाई (ड्रॉप) अपने कान में डालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग में मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं जो कान के दर्द में आराम देने का काम करते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में दो चम्मच नारियल का तेल गर्म करना है और फिर इसमें एक चुटकी भर हींग डालकर इसे हल्की आंच पर गर्म करना है। वहीं जब ये गुनगना रहे तब इसे हल्की सी मात्रा में अपने कान में डालें। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are wonderful benefits of asafetida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट में दर्द होना और गैस बनने की शिकायत अक्सर लोगों को होती है। इससे राहत दिलाने में आपकी मदद हींग कर सकती है। हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो गैस और पेट दर्द में राहत देने का काम करते हैं। इसके अलावा सिर दर्द को भी कम करने में हींग हमारी मदद कर सकती है। हींग में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होने की वजह से ये सिर की रक्त वाहिकाओं की सजून को कम करती है, जिसकी वजह से ये हमारे सिर दर्द में राहत देने का काम करती है।

विज्ञापन
These are wonderful benefits of asafetida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम से व्यक्ति घिर जाता है। ऐसे में हींग में मौजूद एंटीवायरस तत्व सर्दी, खांसी-जुकाम में आराम देने का काम करते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी हींग मदद करती है। हींग में कोउमारिन नाम का पाया जाने वाला पदार्थ खून को जमने से रोकने में मदद करता है और खून को पतला करता है। इस वजह से हमारे बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने में ये मदद करता है। इसलिए हींग के सेवन की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed