कोरोना अब तो सभी की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। लोगों को कोरोना के साथ जीने की आदत हो चुकी है। लेकिन कोरोना के रहते इंसान तब तक खुली हवा में आजादी की सांस नहीं ले सकता जब तक कोई वैक्सीन नहीं आ जाती लेकिन सभी के दिमाग में प्रश्न यही घूमता रहता है कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तबतक खुद को और अपनों को सुरक्षित कैसे रखा जाए? अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए उन 10 चीजों के बारे में जिनको अपने जीवन में शामिल कर लेने से आप कोरोना से 80 प्रतिशत तक सुरक्षित रह सकते हैं।
जानिए 10 ऐसी चीजें, जो कोरोना से बचने की देती है 80 प्रतिशत गारंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप मसाला चाय के दीवाने हैं तो आप खुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं। मसाला चाय में डलने वाली लौंग, अदरक रोग- प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करती है। रोग- प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी तो आप आसानी से कोरोना की चपेट में नहीं आ पाएंगे।
अति मिलनसारिता न जताना
कई लोग व्यवहारिकता जताने में इतना मशगुल हो जाते हैं कि उन्हें खबर ही नहीं होता कि कब किससे कितनी बार गले मिल लिये। जो लोग दूर खड़े होकर बात करते हैं, शब्दों से व्यवहारिकता दर्शाते हैं वे कोरोना संक्रमित होने से बच सकते हैं।
नमस्ते करना
नमस्ते करने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना कम हो जाती है। चाहे कितना ही करीबी व्यक्ति क्यों न हो उससे गले मिलने की बजाय नमस्ते ही करें। ऐसा करने से आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और अपनों को भी सुरक्षित रखेंगे।
मुंह खुला न रखना
विशेषकर जब लड़कियां घर से बाहर निकलती हैं तो वे मुंह को धूल- धूप से बचाने के लिए दुपट्टे से उसे बंध लेती हैं। ऐसा करने वाली लड़कियां या अन्य लोग कोरोना से सुरक्षित रह सकते हैं और जो लोग चेहरे को इस तरह से नहीं ढ़ंकते उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए।