{"_id":"6074925f854a474c2a0a4785","slug":"symptoms-of-high-blood-pressure-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, लापरवाही पड़ सकती है महंगी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये हैं हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, लापरवाही पड़ सकती है महंगी
रक्तचाप का बढ़ना या घटना इन दिनों बहुत सामान्य हो चुका है। एक उम्र के बाद और आजकल तो तनाव और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण युवा भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चल पाता है कि हमारा रक्तचाप कब बढ़ रहा है और हम लापरवाही करते चले जाते हैं जो कि आगे चलकर हमारे लिए गंभीर समस्या पैदा कर देती है इसलिए बहुत आवश्यक है कि सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए ताकि आपको चिकित्सक का परामर्श मिल सके। अगली स्लाइड्स से जानिए उच्च रक्तचाप के लक्षण।
2 of 6
पूरी सांस लेने के लिए आपको मशक्कत करना पड़ रही है
- फोटो : Social media
सांस लेने में कठिनाई
यदि आपको अचानक महसूस हो रहा है कि आपको सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है और पूरी सांस लेने के लिए आपको मशक्कत करना पड़ रही है तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। जब ह्रदय फेफड़ों की सहायता से रक्तसंचार की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाता है तो इस तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में घबराने की बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
3 of 6
अकारण होने वाली ऐसी थकान उच्च रक्तचाप की निशानी है।
- फोटो : social media
थकान महसूस होना
यदि आपको अचानक से ही शरीर बहुत थका हुआ लग रहा है और यदि किसी एक जगह बैठने पर उठने की हिम्मत ही नहीं हो पा रही है तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज करने की भूल न करें। अकारण होने वाली ऐसी थकान उच्च रक्तचाप की निशानी है। ऐसी थकान होने पर कई बार ऐसा महसूस होता है कि हाथ-पैर एकदम ठंडे पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है
- फोटो : social media
सिर दर्द
सिर दर्द उच्च रक्तचाप का मुख्य लक्षण है। उच्च रक्तचाप की स्थिति में मस्तिष्क में उचित मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से सिर में भारीपन बना रहता है क्योंकि दिमाग पर दबाव बढ़ जाता है। यह सिर दर्द लंबे समय तक एक जैसा ही बना रहता है और सिर के किसी विशेष हिस्से की बजाय पूरा सिर इस स्थिति में दर्द करता है।
विज्ञापन
5 of 6
खुद से कोई उपचार करने की बजाय सीधे चिकित्सक को दिखाएं
- फोटो : social media
चक्कर आना
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर स्वस्थ व्यक्ति को भी ऐसा लगता है कि सबकुछ घूम रहा है। कई बार व्यक्ति खुद को संभाल नहीं पाता है इसलिए यदि बेवजह चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा है, शरीर में अतिरिक्त कमजोरी लग रही है तो घर पर अकेले न रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत स्थिति को भाप लें और खुद से कोई उपचार करने की बजाय सीधे चिकित्सक को दिखाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।