फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World diabetes day 2021: लक्षण से लेकर कारण और बचाव तक, डायबिटीज के बारे में जानिए सबकुछ विस्तार से

Sun, 14 Nov 2021 12:08 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
symptoms causes and prevention of diabetes
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डा. अल्तमश शेख
(एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, डायबेटोलॉजिस्ट)
मुंबई


डायबिटीज, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। हर साल लाखों लोगों में इस गंभीर रोग का निदान होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार और जीवनशैली में गड़बड़ी के साथ आनुवांशिक कारणों के चलते भी मधुमेह की समस्या हो सकती है। डायबिटीज को 'साइलेंट किलर' के रूप में जाना जाता है, जो शरीर में कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है। करीब एक दशक पहले तक डायबिटीज को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था, हालांकि अब बहुत ही कम उम्र के लोगों में भी इस रोग का निदान किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह, मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोग है, जिसमें ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। मधुमेह की स्थिति में आपका शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जो इंसुलिन बनाता है उसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं हो पाता है। आइए आगे की स्लाइडों में डायबिटीज रोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

symptoms causes and prevention of diabetes
मधुमेह के बारे में जानिए - फोटो : iStock
डायबिटीज कितने प्रकार का होता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने के कारण होने वाली इस बीमारी के मुख्यरूप से चार प्रकार होते हैं। 
  • टाइप 1 डायबिटीज: यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की कोशिकाओं पर हमला कर देती है जिससे इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। मधुमेह के लगभग 10 प्रतिशत लोगों में इस प्रकार की समस्या होती है।
  • टाइप 2 डायबिटीज: इस स्थिति में आपका शरीर इंसुलिन प्रतिरोधी हो जाता है और रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है।
  • प्रीडायबिटीज: रक्त शर्करा सामान्य से अधिक लेकिन टाइप 2 मधुमेह के निदान के लिए पर्याप्त न होने की स्थिति। 
  • गर्भावधि मधुमेह: यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली मधुमेह की समस्या है।
symptoms causes and prevention of diabetes
मधुमेह की समस्या - फोटो : iStock

डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं?
डॉ अल्तमश शेख बताते हैं, डायबिटीज महिला और पुरुष दोनों को हो सकती है, हालांकि दोनों में कुछ लक्षणों में भिन्नता हो सकती है। मधुमेह के सामान्य लक्षणों के अलावा पुरुषों में सेक्स ड्राइव में कमी, स्तंभन दोष (ईडी) और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है, वहीं महिलाओं को डायबिटीज के कारण मूत्र मार्ग का संक्रमण, यीस्ट संक्रमण और शुष्क, खुजली वाली त्वचा जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज की स्थिति को इन लक्षणों से भी पहचाना जा सकता है।

  • वजन घटना
  • बार-बार पेशाब आना
  • धुंधला दिखाई देना।
  • अत्यधिक थकान।
  • घाव जो ठीक लंबे समय तक ठीक नहीं होते।
  • बाथरूम की सीट के आसपास चींटियां दिखाई देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms causes and prevention of diabetes
डायबिटीज के कारण हो सकती है आंखों की समस्या - फोटो : iStock

डायबिटीज होने के क्या कारण हैं?
डॉ शेख बताते हैं, डायबिटीज के कारण लिंग, उम्र और मेडिकल स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। यदि आपके माता-पिता को डायबिटीज रहा हो तो बच्चों में भी इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आहार में चीनी युक्त चीजों का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि में कमी, मोटापा आदि के कारण भी इसका जोखिम बढ़ जाता है। समय के साथ डायबिटीज के कारण हृदय रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, न्यूरो, आंख और कान से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
symptoms causes and prevention of diabetes
मधुमेह का इलाज - फोटो : iStock

डायबिटीज का इलाज
डॉ अल्तमश बताते हैं, डायबिटीज के इलाज का पहला लक्ष्य रोगी के ब्लड शुगर स्तर को कम करके अन्य जटिलताओं के खतरे को कम करना होता है। रोगी के लक्षण और गंभीरता को देखते हुए दवाइयां या फिर इंसुलिन दी जा सकती है। डायबिटीज के रोगियों को कार्बोहाइड्रेट और मीठी चीजों के सेवन से परहेज की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के इलाज में बचाव और व्यायाम का बड़ा रोल होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed