{"_id":"5c6fd900bdec2273a256429e","slug":"sudden-weather-change-can-make-you-sick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में न करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं बीमार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बदलते मौसम में न करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं बीमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
cold cough
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी के महीने में अब चंद दिन ही बच्चे हैं। ऐसे में मौसम भी करवट लेना शुरू कर दिया है। हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन बीच-बीच में बारिश होने से ठंड का एहसास भी हो रहा है। इसी वजह से बदलते मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। खासकर वो लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। इस मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को इन बीमारियों से बचाकर रखने की। आइए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिससे आप खुद को बचाकर रख सकते हैं।
2 of 5
cold cough
- फोटो : social media
बदलते मौसम में सुबह- शाम ठंड लगती है तो वहीं दोपहर में ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में आप जब दोपहर में बाहर जाते हैं तो आपको गर्मी लगती है और आप घर आकर पंखा चला लेते हैं। ऐसा करना बीमार होने का सबसे बड़ी वजह हो सकती है। ऐसी गलती ना करें। इसके साथ ही फ्रिज का ठंडा पानी भी न पिएं। ऐसा करने से आप बुरे तरह से बीमार पड़ सकते हैं।
3 of 5
lemon drink
जो लोग इस मौसम में ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। उनका इम्यूनिटी कमजोर रहता है। ऐसे में उन्हें अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ब्लैक टीच ग्री टी, लहसुन, दही, ओट्स, विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नींबू और आंवले का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunlight
- फोटो : social media
अक्सर आपने सुना होगा कि बहुत से लोगों को ज्यादा देर तक खड़े रहने में भी दिक्कत होती है। ऐसे लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं। आमतौर पर इनके शरीर मेंं विटामिन डी की कमी होती है। विटामिन डी धूप में पाएं जाते है। इसके अलावा और भी कई चीजे हैं जिसमें विटामिन डी पाएं जाते हैं। आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
इस बदलते मौसम में फल और सब्जियां का ज्यादा सेवन करना चाहिए। खासकर गाजर,मूली टमाटर जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इनमें एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाएं जाते हैं। शरीर में जमे गंदे तत्व को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।