आप दांतों को सफेद करने के लिए क्या कुछ नहीं करते।लेकिन अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट में हुए मेडिकल शोध के अनुसार, टूथपेस्ट और साबुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व ट्राइक्लोसन पाया जाता है, जिससे शरीर की बड़ी आंत में सूजन और कैंसर हो सकता हैं।
शोध के निष्कर्ष का प्रकाशन पत्रिका 'साइंस ट्रांसलेशन मेडिसिन' में किया गया है। शोध के दौरान ट्राइक्लोसन का परीक्षण चूहों पर किया गया था। इससे थोड़े समय बाद ट्राइक्लोसन की कम मात्रा से आंत में सूजन शुरू हुई। साथ ही कोलाइटिस से जुड़ी बीमारी बढ़ने लगी और बड़ी आंत से जुड़ा कैंसर चूहों में देखा गया।
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट के गुओडोंग झांग कहते हैं, "इन परिणामों से पहली बार पता चला है कि ट्राइक्लोसन का आंत के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।"