पेट में अल्सर होना बेहद खतरनाक है। अगर वक्त रहते इस बीमारी का इलाज नहीं कराया गया तो यह कैंसर में तब्दील हो सकता है। दरअसल खानपान की अनियमितता, शराब और सिगरेट के ज्यादा सेवन और गैस्ट्रिक की समस्या की वजह से पेट में अल्सर यानी छाले व घाव हो जाते हैं। ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी पेट में अल्सर हो सकता है। आंतों में जलन और बार-बार डकार आना भी अल्सर की निशानी हो सकती है। आइए पेट में अल्सर होने पर क्या घरेलू उपाय करने चाहिए इस बारे में जानते हैं...
{"_id":"5dfa1bfb8ebc3e88030606af","slug":"stomach-ulcer-causes-symptoms-and-diagnosis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन घरेलू उपायों से जड़ से खत्म हो जाएगा पेट का अल्सर, जानिए इस बीमारी के लक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन घरेलू उपायों से जड़ से खत्म हो जाएगा पेट का अल्सर, जानिए इस बीमारी के लक्षण
Thu, 19 Dec 2019 08:40 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
पेट में अल्सर
- फोटो : pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अल्सर के घरेलू उपाय जानने से पहले अल्सर के लक्षणों को जान लेना बेहद जरूरी है। पेट में किसी प्रकार का जख्म या दर्द होने पर अल्सर की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, पेट में सूजन, सीने में जलन एवं गैस की समस्या है तो इसे कतई नजरअंदाज नहीं करें क्योंकि यह भी अल्सर का लक्षण हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
अगर आपका वजन कम हो रहा है और भूख नहीं लग रही तो भी अल्सर की शिकायत हो सकती है। सीने में जलन रहने पर भी अल्सर हो सकता है। मल में खून आना या मल का रंग गहरा होना भी अल्सर का प्रमुख लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टरी इलाज के साथ ही आप कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं जो फायदेमंद साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेट में अल्सर होने पर आपको बेल का जूस पीना चाहिए। बेल का जूस पेट के अल्सर में बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि बेल का जूस पेट की हर बीमारी में फायदेमंद होता है। यह ठंडा होता है और इसके सेवन से गैस से लेकर कब्ज तक हर पेट की बीमारी में फायदा मिलता है।
विज्ञापन
ulcer
- फोटो : अल्सर
आप रात में बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह चबा लें इससे अल्सर में आपको फायदा होगा। गुड़हल के लाल फूलों को पीसकर, पानी के साथ इसका शर्बत बनाकर पीने से भी अल्सर में फायदा मिलता है। गुड़हल को अल्सर की उत्तम दवा माना जाता है।