फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: रोज सुबह खाइए भीगे हुए बादाम, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे ऐसे गजब के फायदे

Sun, 20 Feb 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
soaked almonds good for health, almonds benefits for brain and digestion
भीगे हुए बादाम खान के फायदे - फोटो : iStock

बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसमें नट्स यानी कि सूखे मेवे खाना आपके लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। अध्ययनों में रोजाना बादाम खाने को विशेष लाभदायक बताया गया है, इसमें भी भीगे हुए बादाम का सेवन इसके फायदों को कई गुना बढ़ा देता है। हम सभी जानते हैं कि बादाम आंखों, दिमाग और शरीर के कई अन्य कार्यों को फायदा पहुंचाता है, लेकिन भीगे हुए बादाम वास्तव में हमारे शारीरिक सिस्टम को दोगुना बूस्ट दे सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना न सिर्फ दिमाग को तेज करता है, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी इसके अद्भुत लाभ हो सकते हैं। शोध में पता चलता है कि भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र को ठीक रखने से लेकर कैंसर पैदा करने वाले एजेंटों से लड़ने तक में लाभ प्रदान करता है। भीगे हुए बादाम के कई और भी फायदे हैं, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

soaked almonds good for health, almonds benefits for brain and digestion
दिमाग को तेज करता है बादाम - फोटो : pixabay

दिमाग को बनाता है तेज 

बादाम का सेवन दिमाग तेज करने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। असल में बादाम एल-कार्निटाइन का अच्छा स्रोत है जो मस्तिष्क की नई कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम फेनिलएलनिन से भी भरपूर होते हैं जो याददाश्त और समग्र संज्ञानात्मक कार्य में सुधार के लिए जाने जाते हैं। इस सूखे मेवे में विटामिन-ई और बी-6 की उपस्थिति होती है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। भीगे हुए बादाम इन गुणों को बढ़ा देते हैं, साथ ही शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

soaked almonds good for health, almonds benefits for brain and digestion
बेहतर पाचन के लिए खाएं बादाम - फोटो : pixabay

पाचन को बेहतर बनाए रखता है भीगा बादाम
बेहतर पाचन के लिए भीगे बादाम का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया आसान हो जाती है। भीगे हुए बादाम लिपिड-ब्रेकिंग एंजाइम, लाइपेस को रिलीज करते हैं जो भोजन में मौजूद वसा पर काम करने के लिए जाना जाता है। इस तरह शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में इसका सेवन लाभदायक हो सकता है। हालांकि बादाम का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
soaked almonds good for health, almonds benefits for brain and digestion
गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम के फायदे - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं को जरूर खाने चाहिए भीगे बादाम
गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर्स नट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए भीगे हुए बादाम को लिस्ट में डाल दें। ऐसा इसलिए है क्योंकि बादाम फोलेट का अच्छा स्रोत हैं जो नेचुरल लेवर को बढ़ावा देने वाले हार्मोन उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा बादाम, बच्चों में जन्मजात हृदय दोष और तंत्रिका ट्यूब से संबंधित जोखिमों को दूर करने में भी सहायक है। कच्चे बादाम को भी फोलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन भिगोने पर इसके पोषक तत्वों के अवशोषण की शक्ति बढ़ जाती है। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed