Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इनमें कैंसर, टीबी, डायबिटीज आदि शामिल हैं। सोरायसिस भी एक गंभीर बीमारी है, जो त्वचा से जुड़ी हुई है। वैसे तो यह बीमारी इंसान को किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह वयस्कों में ज्यादा देखने को मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस का संबंध कई खतरनाक बीमारियों, जैसे- डायबिटीज, हृदय संबंधी बीमारियां और डिप्रेशन (अवसाद) से भी है। इस बीमारी की असली वजह के बारे में तो पता नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि प्रतिरक्षा तंत्र और आनुवंशिक कारणों से यह बीमारी किसी को भी हो सकती है और इसका असर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों और इससे जुड़े खतरों के बारे में...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोरायसिस के लक्षण क्या हैं?
- आमतौर पर लोग शरीर में खुजली और त्वचा पर चकत्ते देखकर उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यही सोरायसिस के प्रमुख लक्षण हैं, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपके घर में किसी को सोरायसिस की शिकायत रह चुकी है तो आपको विशेष सावधानी की जरूरत है। अगर चमड़ी खुरदुरी और मोटी लगे या त्वचा पर चकत्ते हों, तो डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए। इसका सबसे ज्यादा असर कोहनी के बाहरी हिस्से और घुटने पर देखने को मिलता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या संक्रामक है यह बीमारी?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि सोरायसिस संक्रामक बीमारी नहीं है। यह स्वीमिंग पूल में नहाने, किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ संपर्क में आने और किसी सोरायसिस पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी यह बीमारी नहीं फैलती है। इसलिए अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब बढ़ जाता है खतरा?
- मौसम (बहुत ठंडा हो)
- तंबाकू के सेवन से
- शराब के सेवन से
- तनाव में रहने से
- शरीर के किसी हिस्से में अगर चोट लगी हो, जिससे त्वचा कट गई हो
- संक्रमण से (कुछ दवाइयों की एलर्जी से)
अगर आप हर रोज इन सबसे दो चार होते हैं, तो आपको इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सोरायसिस का इलाज क्या है?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कई ऐसे उपचार जरूर हैं, जो इसके लक्षणों और त्वचा के चकत्तों को कम कर सकते हैं। इसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।