पैदल चलना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हम इस बात पर ज्यादा दौर नहीं करते हैं। ऐसे में हमें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।हाल में एक रिसर्च में पाया गया कि एक दिन में नौ घंटे से ज्यादा बैठने से मौत की संभावना बढ़ जाती है।
ज्यादा बैठने से बढ़ सकती है मौत की संभावना , जानें क्या कहते हैं शोधकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना 10 हजार कदम चलना बेहद जरूरी है।लेकिन दुनियाभर में लोग सिर्फ 5 हजार कदम ही चलते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च के दौरान पता चला कि हर दिन 2 हजार कदम ज्यादा चलने से मधुमेय का खतरा 5.5 प्रतिशत कम होता है।वहीं, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 10 प्रतिशत कम होता है।इसीलिए पैदल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
पैदल चलने से आपका वजन कम होता है। इसीलिए डॉक्टर अक्सर इस बात की सलह देते हैं कि सभी को सुबह पैदल चलना चाहिए। अगर आप रोजाना पैदल चलेंगे तो इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। जिसके कारण आपको जल्दी थकान महसूस नहीं होगी।मौत की संभावना उन लोगों में ज्यादा पायी जाती है जो फिजिकल एक्टिवीटि कम करते हैं।इसलिए लिए हमें वक्त -वक्त पर कोई न कोई फिजिकल एक्टिवीटि करते रहना चाहिए।अगर आप फिजिकल एक्टिवीटि करते हैं तो इससे आपकी उम्र बढ़ती है।